जानिए किस ग्लोबल ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर बनी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान

    जानिए किस ग्लोबल ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर बनी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : शाहरुख खान की बेटी सुहाना  ने भले ही इंडस्ट्री में कदम न रखा हो मगर उनकी लोकप्रियता इंडस्ट्री के किसी बड़े सेलिब्रिटी से कम नहीं है. उनकी एक झलक पाने के लिए उनके फैंस बेताब रहते हैं. कई बार उन्हे एयरपोर्ट या किसी ईवेंट में स्पॉट किया गया है. वही हाल ही में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का एक फोटो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे वो ऑल रेड लुक में नजर आ रही है. इस फोटो में सुहाना काफी खूबसूरत दिख रही हैं, और अब लोग इस फोटो में जमकर तारीफ कर रहे. ये फोटो एक ब्यूटी ब्रांड ईवेंट का है. बता दें कि सुहाना खान की खूबसूरत तस्वीर ब्यूटी ब्रांड मेबलिन की है जिसके लिए उन्हे ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है.

    सुहाना का ग्लैमर लुक

    इस इवेंट के दौरान सुहाना काफी खूबसूरत नजर आ रही थी. इस दौरान उन्होंने एक बेहतरीन लुक लिया था.  रेड कलर के सूट लुक को सुहाना ने काफी खूबसूरती से कैरी किया था. उन्होंने इस लुक को गोल्डन ज्वेलरी और हाई हील्स के साथ कंप्लीट किया था. साथ ही उनके चेहरे की खूबसूरत सी स्माइल ने इस लुक को और भी निखार दिया था.

    एक्ट्रेस बॉलीवुड में जल्द करेंगी डेब्यू

    सुहाना खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. इसमें सुहाना के साथ मशहूर एक्टर अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा  और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर भी नजर आने वाली है.  यह सिर्फ सुहाना की नहीं बल्कि तीनों स्टार किड की डेब्यू होगी. शाहरुख की बेटी अमिताभ के नाती और श्रीदेवी की छोटी बेटी एक साथ टेलीविजन पर नजर आएंगे. जिसके बाद अब लोगों को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतेजार है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news