करण जौहर ने सस्पेंस रखते हुए किया ‘सरजमीं’ फिल्म का ऐलान!, सेफ के बेटे इब्राहिम अली खान आयेंगे नजर

    करण जौहर ने सस्पेंस रखते हुए किया ‘सरजमीं’ फिल्म का ऐलान!, सेफ के बेटे इब्राहिम अली खान आयेंगे नजर

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK):डायरेक्टर प्रोड्यूसर करण जौहर हमेशा सेलिब्रिटी के बच्चों को यानी स्टार किड्स को लॉन्च करते हैं, चाहे वह आलिया भट्ट और वरुण धवन हो या फिर सिद्धार्थ मल्होत्रा सभी को उन्होंने रुपहले पर्दे पर लॉन्च किया है और उनके उनको दुनिया के सामने लाया है. वहीं अब करण जौहर सैफ अली खान और अमृता के बेटे इब्राहिम अली खान को लॉन्च करने जा रहे हैं.

    फिल्म में उनकी फेवरेट एक्ट्रेस काजोल भी नजर आएंगी

     वहीं इस फिल्म में उनकी फेवरेट एक्ट्रेस काजोल भी नजर आएंगी. करण जौहर ने अपनी नई फिल्म का अनाउंसमेंट बहुत ही अलग अंदाज में किया है, जिसमे उन्होने एक सस्पेंस रखते हुए सारी जानकारी दी है, कुछ भी साफ नहीं बताया है, लेकिन दर्शक भी बहुत स्मार्ट है. लोगों ने कुछ तो जानकारी निकाल ली है, ली है, लेकिन कुछ अभी भी सस्पेंस ही है.

    पढ़ें करण ने अपने पोस्ट में क्या लिखा है

    अब आपको बताते है कि करण ने पोस्ट में क्या लिखा है. करण जौहर ने पोस्ट में लिखा है कि ये कोई फिल्म अनाउंसमेंट पोस्ट नहीं है, लेकिन यदि आपकी मदद मिले तो हो सकता है. हम पिछले 1 साल से इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. हमने इसे छुपा कर रखा है. इसकी डिटेल्स किसी से शेयर नहीं किया. फिल्म की कुछ हिट्स देते हुए करण ने कहा कि फिल्म में एक साउथ का ऐसा सुपरस्टार्स है, जिसने हाल ही में बहुत बड़ी पैन इंडिया फिल्म किया. अपनी इमोशनल एनर्जी से हर किसी को दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस भी है. एक एक्टर जो इस फिल्म से डेब्यू कर रहा है, यह फिल्म तैयार है और रिलीज की जाएगी, कोई यदि फिल्म के टाइटल और बाकी डिटेल्स को सही गेस कर पाते हैं तो आपको फिल्म की झलक देखने के लिए बुलाने में बहुत खुशी होगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news