कन्नड़ सिनेमा के मशहूर एक्टर नितिन गोपी का निधन, हार्ट अटैक से चली गई जान

    कन्नड़ सिनेमा के मशहूर एक्टर नितिन गोपी का निधन, हार्ट अटैक से चली गई जान

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK):-कन्नड़ सिनेमा के फेमस एक्टर नितिन गोपी का निधन हो गया है. शुक्रवार की सुबह  हार्ट अटैक के चलते उनकी जान चली गई. नितिन के अचानक जिंदगी से रुखसत होने से उनके परिवार और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है. उनके चाहने वालों में अचानक उनकी मौत से मर्माहत हैं, और नम आंखों से उन्हें याद कर रहें हैं.

    बताया जा रहा है कि,  नितिन गोपी अपने बेंगलुरू स्थित घर में थे, तभी अचानक उन्हें सीने में दर्द महसूस होने लगा. जिसके बाद तुरंत, उन्हें अस्पताल ले जाया गया. लेकिन हॉस्पिटल में ही उन्होंने आखिरी सांस ली , तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर्स नितिन को बचान नहीं पाएं.

    नितिन गोपी कन्नड़ फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर थे. फिल्म हैलो डैडी में उनके किरदार और एक्टिंग को काफी सराहाना की गई थी . इसके अलावा नितिन Keralida Kesari, Mutthinantha Hendati, Nishabdha जैसी फिल्मों में भी नजर आए. नितिन ने पॉपुलर सीरीज पुनर्विवाह में भी अहम किरदार अदा किया . फिल्मों के अलावा नितिन ने टीवी पर भी काफी काम किया है. एक्टर ने सीरियल हर हर महादेव के कुछ एपिसोड में कैमियो किया था और कई तमिल शोज में एक्टिंग भी की, नितिन का जाना कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान है


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news