झालीवूड एक्ट्रेस रिया हत्याकांड की गुत्थी सुलझी ! जानिए पुलिस ने क्या किया दावा

    झालीवूड एक्ट्रेस रिया हत्याकांड की गुत्थी सुलझी ! जानिए पुलिस ने क्या किया दावा

    रांची(RANCHI): झारखंड की अभिनेत्री ईशा आलिया उर्फ रिया कुमारी के हत्या की गुत्थी लगभग पुलिस ने सुलझा दी है. कोलकाता पुलिस ने दावा किया है कि रिया का पति प्रकाश कुमार उर्फ प्रकाश अलबेला ने ही पत्नी की हत्या की है. पुलिस ने कहा कि प्रकाश लूटपाट की झूठी कहानी बना रहा था. बता दें कि रिया की मां ने पति प्रकाश पर केस दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस ने रिया के पति को बीते कल ही गिरफ्तार कर लिया था. रिया की मां ने पति पर मारपीट और जान से मारने की धमकी तक की बात कही थी.

    पति प्रकाश ने बनाई थी कहानी?

    बता दें कि रिया के पति प्रकाश ने पुलिस को लूटपाट की कहानी बताई थी. पुलिस को प्रकाश ने बताया था कि रोड रोबरी के दौरान रिया लूटेरों से भीड़ गई थी, इसी दौरान लूटेरों ने रिया पर चला दी, जिसमें उसकी मौत हो गई. हालांकि, पुलिस ने जब सीन को रिक्रिएट करना चाहा तब प्रकाश बार-बार करना बयान बदल रहा था, जिससे पुलिस को पति पर ज्यादा शक होने लगा.

    दो पत्नी होने की बात आई थी सामने

    बता दें कि प्रकाश की दो पत्नियां थी. पहली पत्नी अपने परिजनों के साथ रहती थी  और दूसरी पत्नी यानी अभिनेत्री रिया अपने पति प्रकाश कुमार के साथ रांची के बरयातु स्थित एक फ्लैट में रह रही थी. रिया यूट्यूबर थी और खुदका रील बनाकर यूट्यूब और इंस्टाग्राम सहित अपने सोशल अकाउंट पर अपलोड किया करती थी. प्रकाश कुमार ऐड फ़िल्म के साथ -साथ झारखंड भाषा के फ़िल्म और गाने बनाया करता है. इसी दौरान रिया और प्रकाश की मुलाक़ात हुई थी, और दोनों मुलाक़ात के दौरान कब इतने एक दूसरे के नजदीक आ गए.  दोनों खुद जान ही नहीं सके. जिसके बाद दोनों के बीच प्यार कुछ इस कदर परवान चढ़ा की दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी कर ली. शादी के बाद दोनों रांची बरयातु के एक फ्लैट में रहने लगे. इस दौरान दोनों पत्नियों में कई बार नोकझोंक भी हुआ था.

    घटना के बाद पति ने बताई थी कैसे हुई थी घटना

    बता दें कि यह पूरी घटना बीते बुधवार की है, जब झारखंड रांची के बरयातु से अभिनेत्री रिया कुमारी और उसके पति प्रकाश कुमार कोलकाता के लिए अपनी कार से रवाना हुए थे. सुबह 6 बजे का समय था जब वह हावड़ा जिले के बाग़नान थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राज्यमार्ग 16 के महिषरेखा पहुंचे. प्रकाश के बयानों के अनुसार उसकी ढाई वर्ष की बच्ची को शौच लगी थी. जिस कारण उसने अपनी कार को रोका और वह कार में ही बैठा रहा उसकी पत्नी रिया कार से अपनी ढाई वर्ष की बच्ची को लेकर बाहर उतरी और कार से दो कदम हटकर बच्ची को शौच करवाने लगी. तभी तीन अपराधी अपने मुंह पर कपड़ा बांधकर उसके पास पहुंचे और उसके साथ छिंतई की घटना को अंजाम देने लगे. तभी रिया उनके तरफ लपकी जिस दौरान अपराधियों ने रिया के कान के पास गोली चला दी और वह मौके से फरार हो गए. वहीं, प्रकाश रिया को कार में बैठाकर मदद के लिए करीब तीन किलोमीटर तक गया. जहां कुछ लोगों की उसने भीड़ देखी जहां वह अपनी कार को खड़ा कर पूरी वारदात को उसने लोगों को बताया, जिसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने प्रकाश और अभिनेत्री के शव को लेकर थाने ले गई. जहां उनसे पहले तो पुलिस ने पूरी घटना की जानकारी ली जिसके बाद प्रकाश से पुलिस ने कई सवाल किए जिन सवालों का सटीक जवाब पुलिस को नहीं  मिला. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई जिसके बाद गुरुवार को एक बर फिर अभिनेत्री की हत्या मामले में पुलिस ने अपनी जांच शुरू करते हुए उसके पति प्रकाश से पूछताछ शुरू की और फिर जवाब सटीक नहीं मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news