Janhvi Kapoor: शिखर पहाड़िया संग तिरुपति मंदिर में सात फेरे लेंगी जाह्नवी कपूर! साउथ इंडियन रीति रिवाज से करेंगी शादी   

    Janhvi Kapoor: शिखर पहाड़िया संग तिरुपति मंदिर में सात फेरे लेंगी जाह्नवी कपूर! साउथ इंडियन रीति रिवाज से करेंगी शादी   

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK):बॉलीवुड की एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है, और शादी की प्लानिंग  दर्शकों से शेयर की है. जाह्नवी कपूर ने बताया है कि उन्होने अपनी शादी की पूरी तस्वीर अपने दिल में संजोकर रखी है, वो किसी बड़े पैलेस या किले में शादी नहीं करेंगी, जाह्नवी कपूर तिरुपति मंदिर में साउथ इंडियन रिति रिवाज से अपनी शादी करेंगी.  

    जाह्नवी कपूर ने अपने ब्यॉफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ अपने लव लाईफ पर मुहर लगा दिया है

    इशारे में ही जाह्नवी कपूर ने अपने ब्यॉफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ अपने लव लाईफ पर मुहर लगा दिया है, और दोनों के रिश्ते को सार्वजनिक रुप से स्वीकार कर लिया है.वहीं इसके बाद जाह्नवी कपूर एक इवेंट में शिखर पहाड़िया के नाम की नेकलेस पहने भी स्पॉट की गई.वहीं इसके बाद शिखर पहाड़िया और जाह्नवी कपूर के फैंस काफी खुश है, और दोनों की शादी का इंतजार कर रहे है.लोगों को दोनों  की जोड़ी काफी पसंद आ रही है, यही वजह है कि लोग दोनों को कपल्स गोल दे रहे है.  

    जाह्नवी कपूर का एक पुराना इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा

      आपको बता दें कि जाने अनजाने में ही जैसे ही जाह्नवी कपूर ने अपने ब्यॉफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ रिलेशनशिप को कंफर्म किया, वैसे ही जाह्नवी कपूर का एक पुराना इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, जिसमे जाह्नवी कपूर अपनी शादी की प्लानिंग पर बात करती दिख रही है.इस इंटरव्यू में जाह्नवी कपूर ने बताया था कि  जाह्नवी कपूर तिरुपति मंदिर में शादी करना चाहती है,जिसमे वो फूल साउथ इंडियन लुक में रहेंगी.शादी के दौरान जाह्नवी कपूर सोने जड़ा कांजीवरम की साड़ी वेयर करेंगी, वहीं अपने दुल्हे को भी साउथ इंडियन लुक देंगी, दुल्हे को लूंगी और कुरता पहनायेंगी.वहीं शादी के बाद दुल्हा और दुल्हन केले के पत्ते पर खायेंगे.  

    जाह्नवी कपूर पूजा पाठ में काफी विश्वास रखती है

      आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर पूजा पाठ में काफी विश्वास रखती है, साथ ही उन्होने कई बार तिरुपति मंदिर के दर्शन भी किये है, इनके साथ इनके ब्यॉफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी दर्शन करने गये थे, तो यदि दोनों की शादी तय होती है, लोगों को पहले से ही जाह्नवी कपूर की शादी की पूरी तस्वीर लोगों के दिमाग में रहेगी, जिससे लोग हैरान नहीं होंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news