जेलर फिल्म के एक्टर जी मारीमुथु का निधन, डबिंग करने के दौरान अचानक स्टूडियो में गिरे, हार्ट अटैक से मौत

    जेलर फिल्म के एक्टर जी मारीमुथु का निधन, डबिंग करने के दौरान अचानक स्टूडियो में गिरे, हार्ट अटैक से मौत

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : फिल्मी दुनिया से एक दुखद खबर सामने आई है जहां एक्टर जी मारीमुथु का निधन हो गया. 58 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है. बताया जा रहा है कि एक्टर टेलीविजन शो 'एथिर नीचल' के लिए डबिंग कर रहे थे इस दौरान वो अचानक स्टूडियो में गिर गए. आनन फानन में उन्हें निजी अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बता दें कि उनका निधन दिल का दौरा पढ़ने से हुआ है. जी मेरीमुथु साउथ के काफी बड़े एक्टर है. हाल ही में उनकी फिल्म जेलर में काम किया था. जिस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर बम्पर कमाई भी की.

    ट्वीट कर दी जानकारी

    एक्टर जी मारीमुथु के निधन की जानकारी फिल्म ट्रैड एनालिस्ट रमेश बाल ने दी है. उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट कर कहा कि "शॉकिंग पॉपुलर तमिल कैरेक्टर एक्टर मारीमुथु का आज सुबह कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया. हाल ही में, उन्होंने अपने टीवी सीरियल डायलॉग्स में काफी फैन फॉलोइंग हासिल कर ली थी.भगवान उनकी आत्मा को शांति दें"

    एक्टर की अचानक मौत से इंडस्ट्री में शोक की लहर है. उनकी इस अचानक मौत से सभी को बड़ा झटका लगा है. उन्होंने अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को अकेला छोड़ दिया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news