फिल्म अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज हुई प्रेग्नेंट, फैंस ने पूछा- कौन है पिता?

    फिल्म अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज हुई प्रेग्नेंट, फैंस ने पूछा- कौन है पिता?

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): कई फिल्मों में अपने हुस्न का जलवा बिखेरने वाली फिल्म अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज बिना ब्याह के गर्भवती हो गई हैं. यह खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली हुई है. अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके यह जानकारी दी हैl)

    इंस्टाग्राम पर इलियाना डिक्रूज ने शेयर की तस्वीर

    यानी इलियाना डिक्रूज ने इस खबर को छुपाने की जरा भी कोशिश नहीं की है कि वह बिना शादी किए प्रेग्नेंट कैसे हो गई हैं. मंगलवार की सुबह इंस्टाग्राम पर इलियाना डिक्रूज ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं. टी-शर्ट पहनी इलियाना ने लिखा है 'एडवेंचर शुरू हो रहा है'. उन्होंने दूसरी तस्वीर भी शेयर की है जिसमें एक पेंडेंट नजर आ रहा है जिसमें ममा लिखा है.

    फैंस पूछ रहे सवाल

    हिंदी फिल्म जगत की पॉपुलर हीरोइन इलियाना डिक्रूज के इंस्टाग्राम पोस्ट पर उनके फैंस टूट पड़े हैं. तरह तरह के कमेंट किए जा रहे हैं. कई फॉलोअर्स उनसे पूछ रहे हैं कि बच्चे के पिता कौन हैं. उनके पिता का नाम जानने की जिज्ञासा बढ़ी है. मालूम हो कि फिल्म अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज शादी की है या नहीं इस संबंध में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है. उनके फैन फॉलोअर्स इस सवाल का जवाब चाह रहे हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news