महिला फैन ने बीच कॉन्सर्ट मे खींचा अरिजित सिंह का हाथ, घायल हुए सिंगर, जानिए पूरा मामला

    महिला फैन ने बीच कॉन्सर्ट मे खींचा अरिजित सिंह का हाथ, घायल हुए सिंगर, जानिए पूरा मामला

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह के आवाज के कई लोग दीवाने हैं. सिंगर ने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट सॉन्ग दिए हैं. लोग इन्हें सामने से सुनने के लिए दूर-दूर से आते हैं. अगर अरिजीत सिंह का कोई कंसर्ट हो तो उसमें हजारों लाखों की भी जरूर लगती है. सिंगर के किए गए कॉन्सर्ट के अब तक कई वीडियो सामने आए है. जिनमें अक्सर देखा गया है कि कई फैंस अरिजीत का गाना सुन भावुक हो जाते हैं, तो कई उनका गाना सुन झूम उठते हैं. वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो सिंगर की एक झलक पाने और उन्हे छूने के लिए जद्दोजहद करते हैं. ऐसे में अरिजीत सिंह के कंसर्ट का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें उनके फैन की दीवानगी को देख लोग हैरान है, साथ इसे शर्मनाक भी कहा जा रहा है. दरअसल सिंगर एक कॉन्सर्ट के दौरान घायल हो गए. जहां जाने अनजाने में एक महिला फैन द्वारा की गई बदसलूकी से अरिजित के हाथ में बुरी तरफ चोट लग गई.

    जानिए क्या है पूरी घटना

    सिंगर महाराष्ट्र के औरंगाबाद में अपनी लाइव परफॉर्मेंस दे रहे थे, जहां एक महिला फैन ने अरिजीत से हाथ मिलाने की कोशिश की और उनका दाहिना हाथ खींच लिया, जिससे वह अपना संतुलन खो बैठे और उन्हें चोट लग गई. ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. वीडियो में अरिजीत चोट लगने के  बाद उस महिला को बड़े ही शांत तरीके से समझाते हुए दिखाई दे रहे हैं. अरिजित को इतनी बुरी तरफ चोट लगी की उन्हें कॉन्सर्ट के बाद इलाज करवाना पड़ गया जहां उनके हाथों पर पट्टी भी बांधी गई है .

    अरिजित के काइन्ड नेचर ने लोगों का जीता दिल

    सामने आए इस वीडियो में सिंगर काफी प्यार से महिला फैन को समझते हुए नजर आ रहे है. जिसमे वो कह रहे हैं कि 'आप मुझे खींच रहे हैं, प्लीज स्टेज पर आ जाइए। मेरे हाथ में तकलीफ हो रही है, ठीक है.  आपको समझना होगा, मैं बिना कारण आपको दोष नहीं दे रहा हूं. मेरे हाथ में सच में दर्द हो रहा है'. उन्होंने आगे कहा, 'आप यहां मजे करने के लिए हैं, कोई समस्या नहीं है. लेकिन अगर मैं परफॉर्म नहीं कर पाऊंगा तो आप कैसे इंजॉय करेंगे'. आप मुझे ऐसे खींच रही हैं, अब मेरे हाथ कांप रहे हैं। क्या मैं चला जाऊं?'. वही महिला फैन ने सिंगर से अपनी गलती की माफी मांगी, और कहा की ये उससे अनजाने में हुआ है.

    लोगों ने की अरिजीत की तारीफ

    अरिजित सिंह के इस काइन्ड नेचर को देख लोग अब उनकी जमकर तारीफ कर रहें है. जिस प्रकार उन्हें चोट लगने के बावजूद उन्होंने अपना आपा न खोते हुए फैन को प्यार से समझाया है इससे लोग अब काफी इम्प्रेस हो गए हैं और अब उनके इस फैन लिस्ट में कई नए लोग भी जुड़ गए है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news