FIFA World Cup : दीपिका पादुकोण ट्रॉफी का करेंगी अनावरण,पहली बार किसी ग्लोबल स्टार को मिला है ये मौका 

    FIFA World Cup : दीपिका पादुकोण ट्रॉफी का करेंगी अनावरण,पहली बार किसी ग्लोबल स्टार को मिला है ये मौका 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री दीपिका पादुकोण(deepika padukone)को एक बड़ा अवसर मिला है. यह एक सम्मान जैसा है. यह सम्मान फीफा वर्ल्ड कप से जुड़ा हुआ.जानिए इसके बारे में. फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को फीफा वर्ल्ड कप 2022 में ट्रॉफी का अनावरण करने के लिए आमंत्रित किया गया है.आयोजन समिति के द्वारा उन्हें यह सम्मान स्वरूप ऑफर मिला है. 18 दिसंबर को फीफा वर्ल्ड कप फुटबॉल चैंपियनशिप का फाइनल होने जा रहा है. दीपिका पादुकोण जल्द ही कतर जाएंगी.

    बता दें कि दीपिका पादुकोण फाइनल मुकाबले की ट्रॉफी का अनावरण करेंगी. दीपिका पादुकोण पहली ऐसी ग्लोबल स्टार बन गईं हैं जिन्हें fifa world cup की फाइनल मुकाबले की ट्रॉफी के अनावरण के लिए चुना गया है. दीपिका अपने पति रणवीर सिंह के साथ कतर जाने का प्लान बनाई हैं. मालूम हो कि बॉलीवुड फिल्मी अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही भी वहां जाकर परफॉर्मेंस दे आई हैं.

    हजारों भारतीय विश्व कप फुटबॉल का ले रहे आनंद 

    अभी फीफा वर्ल्ड कप 2022 के तहत राउंड ऑफ 16 के मुकाबले खेले जा रहे हैं. बहुत ही रोचक मुकाबला चल रहा है. बड़ी संख्या में भारतीय दर्शक भी कतर गए हुए हैं. भले भारत का इस खेल आयोजन में साझीदार नहीं है, लेकिन हजारों भारतीय इस विश्व कप फुटबॉल का आनंद ले रहे हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news