पठान फिल्म पर विवाद गहराया,  मध्यप्रदेश के गृह मंत्री के बाद अब विधानसभा अध्यक्ष ने भी जताई फिल्म पर आपत्ति, शाहरुख को ये फिल्म बेटी संग देखने की दी सलाह

    पठान फिल्म पर विवाद गहराया,  मध्यप्रदेश के गृह मंत्री के बाद अब विधानसभा अध्यक्ष ने भी जताई फिल्म पर आपत्ति, शाहरुख को ये फिल्म बेटी संग देखने की दी सलाह

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म ‘पठान’ पर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा फिल्म पर टिप्पणी के बाद अब मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने भी सोमवार को दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'पठान' पर आपत्ति जताई है.

    बेटी संग फिल्म देखने को स्पीकर ने दी शाहरुख को सलाह

    मध्य प्रदेश के स्पीकर ने कहा, "शाहरुख को अपनी बेटी के साथ यह फिल्म देखनी चाहिए, एक तस्वीर अपलोड करनी चाहिए और दुनिया को बताना चाहिए कि वह इसे अपनी बेटी के साथ देख रहे हैं. मैं आपको चुनौती देता हूं कि आप पैगंबर पर एक ऐसी ही फिल्म बनाएं और इसे चलाएं."

    बता दें कि मध्य प्रदेश में पठान पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठी है. अब राज्य के वरिष्ठ नेताओं की ये टिप्पणियां आज से शुरू होने वाले पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र से पहले आई हैं. उम्मीद की जा रही है कि इस मामले को राज्य विधानसभा में चर्चा के लिए उठाया जाएगा.

    कांग्रेस ने भी फिल्म पर जताई आपत्ति

    विपक्षी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भी अभी तक रिलीज नहीं हुई फिल्म की आलोचना की है. विपक्ष के नेता गोविंद सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कांग्रेस की आपत्तियां उठाईं. फिल्म के खिलाफ उनकी आपत्ति कपड़ों से है न कि 'पठान' शब्द से. उन्होंने कहा है कि यह "हमारे मूल्यों के खिलाफ" है.

    सुरेश पचौरी ने कहा, "बात पठान की नहीं, परिधान की है." उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में सभी धर्मों में एकमत है कि किसी भी महिला को इस तरह के कपड़े पहनने और खुद को सार्वजनिक रूप से "प्रदर्शित" करने की अनुमति नहीं है, चाहे वह हिंदू, मुस्लिम या किसी अन्य धर्म के अनुयायी हों.

    नरोत्तम मिश्रा ने कपड़ों पर जताई थी आपत्ति  

    मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पिछले बुधवार को फिल्म के एक गाने पर आपत्ति जताई थी. उन्होंने कहा था, "गाने में वेशभूषा आपत्तिजनक है. गाना एक गंदी मानसिकता को दर्शाता है."

    यशराज फिल्म्स ने 12 दिसंबर को 'पठान' का 'बेशरम रंग' गाना रिलीज किया था. रिलीज के दो दिन बाद नरोत्तम मिश्रा का कमेंट आया था. गाने में शाहरुख खान के साथ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण नजर आ रही हैं. नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि "मैं फिल्म के निर्माताओं को गाने के आपत्तिजनक हिस्सों को ठीक करने की सलाह देता हूं. इससे पहले दीपिका पादुकोण जेएनयू में 'टुकड़े टुकड़े गैंग' के समर्थन में खड़ी हुई थीं. उनकी मानसिकता उजागर हो गई थी. मेरा मानना है कि गाने का शीर्षक 'बेशरम रंग' है साथ ही आपत्तिजनक भी है. साथ ही, जिस तरह से भगवा और हरे रंग का इस्तेमाल वेशभूषा में किया गया है वह आपत्तिजनक है. बदलाव किए जाने की जरूरत है, जिसमें विफल होने पर हम यह निर्णय लेंगे कि फिल्म को मध्य प्रदेश में प्रदर्शित किया जाना चाहिए या नहीं.”

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news