अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की लव और लस्ट स्टोरी! ट्रेलर देख लोगों ने की तारीफ

    अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की लव और लस्ट स्टोरी! ट्रेलर देख लोगों ने की तारीफ

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : अर्जुन कपूर की फिल्म लंबे समय बाद अब जल्द ही बड़े पर्दे पर फिर से नजर आएंगे. दरअसल अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की एक फिल्म जल्द ही सिनेमा घरों में आने वाली है. इससे पहले इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. बता दे कि ‘द लेडी किलर’ फिल्म में दोनों नजर आएंगे. इस ट्रेलर के रिलीज होने के बाद फैंस का Exciment और भी बढ़ गया है. ट्रेलर काफी दमदार है . यह मूवी क्राइम और सस्पेंस से भरी हुई है. लोग ट्रेलर की जमकर तारीफ कर रहे है.

    जानिए ट्रेलर में क्या कुछ दिखाया गया

    इस फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत अर्जुन कपूर के सीन से होती है. जहां वो काफी दमदार लुक में दिखते हैं. इसके बाद एक्ट्रेस भूमि नजर आती है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि अर्जुन भूमि से मिलने जाते हैं. हालांकि इन दोनों के बीच की क्या स्टोरी है वह तो फिल्म में ही पता चलेगी वही इसमें मर्डर के सीन से लेकर लव और लस्ट स्टोरी दिखाई गई है. हालांकि ट्रेलर को फुल सस्पेंस के साथ बनाया गया है, ताकि दर्शकों को फिल्म देखने में और भी मजा आए. 3 नवंबर को यह फिल्म सिनेमा घरों में रिलीज होगी. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news