Ambani wedding:14 जुलाई तक चलेगा अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का फंक्शन, आज संगीत नाईट में झूमेगा पूरा बॉलीवुड

    Ambani wedding:14 जुलाई तक चलेगा अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का फंक्शन, आज संगीत नाईट में झूमेगा पूरा बॉलीवुड

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):हर तरफ सोशल मीडिया पर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की चर्चा हो रही है.तीन जुलाई से ही अंबानी परिवार में जश्न का सिलसिला शुरू हो गया है.मामेरू और गरबा नाईट के बाद आज यानी पांच जुलाई को संगीत का जश्न मनाया जाएगा.जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स के आने की सम्भावना है.आपको बताये कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के फंक्शन 14 जुलाई तक चलेंगे. हर रश्म की टाइमिंग फिक्स हो गई है.

    आज संगीत नाईट में झूमेगा पूरा बॉलीवुड

    अनंत राधिका की शादी का आज संगीत सेलिब्रेशन है.जिसमें बॉलीवुड के सिंगर के साथ हॉलीवुड के कई बड़े सिंगर के शामिल होने की संभावना है.जिसमें रैप सिंगर बादशाह के साथ जस्टिन बीबर भी परफॉर्म कर सकते हैं.इसके साथ ही सलमान खान के साथ रणवीर सिंह भी इस संगीत नाईट का हिस्सा बनेंगे. जाह्नवी कपूर भी अपने बॉयफ्रेंड के साथ इस संगीत नाईट के जश्न ने ठुमके लगाते दिख सकती है.वही खबर यह भी है कि जावेद जाफरी के बेटे मिजान जाफरी इस फंक्शन में हिस्सा लेंगे.

    8 जुलाई को अनंत और राधिका की शादी का गृह प्रवेश है 

    8 जुलाई को अनंत और राधिका की शादी का गृह प्रवेश रखा गया है. वहीं 10 जुलाई को शिव पूजन होगा. जो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के नए सफर की शुरुआत मंगलमय होने की कामना के साथ होगा.इन दोनो ही फंक्शन में केवल करीब लोग ही शामिल होंगे इसमें बॉलीवुड के सेलेब्स को इनवाइट नहीं किया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news