जेल से बाहर आने के बाद आदिल ने खोले कई राज, राखी सावंत पर लगाए कई संगीन आरोप 

    जेल से बाहर आने के बाद आदिल ने खोले कई राज, राखी सावंत पर लगाए कई संगीन आरोप 

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन  राखी सावंत अपने कान्ट्रवर्सी के लिए काफी मशहूर है. आए दिन उनसे जुड़ी कोई ना कोई बात सामने आते रहती है. अपने प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा वह अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है. उनके रिलेशन काफी मशहूर है. कुछ समय पहले राखी सावंत ने अपने पति आदिल दुर्रानी पर कई संगीन आरोप लगाए थे और इन आरोपों को लेकर उन्होंने पुलिस से शिकायत भी की थी. जिसके बाद पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार कर लिया था. अब आदिल जेल से बाहर आ गए बाहर आते ही आदिल ने राखी को लेकर कई बड़े खुलासे किए और उन पर कई संगीन आरोप भी लगाए. 

    राखी का उनके पहले पति से नहीं हुआ तलाक 

    आदिल खान ने राखी पर झूठ बोलने का और धोखा देने का आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि राखी ने अपने पहले पति रितेश को कभी छोड़ा ही नहीं. राखी ने अपने पहले पति रितेश को कभी तलाक ही नहीं दिया. आदिल ने रितेश के साथ राखी की शादी के डाक्यूमेंट्स भी दिखाएं साथ ही आदिल ने ये भी आरोप लगाया कि जब राखी और उनकी शादी हुई थी उसे वक्त राखी का रितेश से तलाक नहीं हुआ था. उन्होंने यह भी दावा किया है कि रखी अपनी शादी के दौरान रितेश के संपर्क में थी और उनसे मिलना जुलना भी होता था जबकि राखी ने आदिल को बताया था कि वह काम के सिलसिले हुए यूके गई है. बाद में आदिल में रितेश के मैसेज देखे जिसमें उन्हें पता चला कि राखी और रितेश एक हफ्ते से साथ है.

    मुझे राखी ने मारा था- आदिल 

    इसके साथ ही आदिल ने राखी के ऊपर और भी संगीत आरोप लगाए आदिल का कहना है कि राखी ने उन पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं मगर ऐसा नहीं है उल्टा जब उन्होंने राखी से तलाक मांगना शुरू किया तो राखी ने उन्हें मारा आदिल ने एक वीडियो भी दिखाया जिसमें उनके शरीर पर चोट के निशान थे


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news