मोस्ट अवेटेड फिल्म जवान की एडवांस बुकिंग शुरू, शाहरुख खान ने पोस्ट कर दी जानकारी

    मोस्ट अवेटेड फिल्म जवान की एडवांस बुकिंग शुरू, शाहरुख खान ने पोस्ट कर दी जानकारी

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म जवान के रिलीज से पहले उसका क्रेज  लोगों के बीच काफी देखने को मिल रहा है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. बता दे कि इसकी एडवांस बुकिंग विदेश में तो पहले से ही शुरू हो गई थी अब भारत में भी एडवांस बुकिंग ओपन हो गया है. फैंस को इस चीज का काफी लंबे समय से इंतजार था. अब फिल्म की बुकिंग शुरू हो चुकी है. जो भी इस फिल्म को 7 सितंबर को सिनेमाघर में जाकर देखना चाहते हैं वह बुकिंग कर सकते हैं. इस बात की जानकारी शाहरुख खान ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके दी है जिसमें उन्होंने बताया है की फ्राइडे से यानी आज से फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होगी.

    जवान का एडवांस बुकिंग शुरू

    शाहरुख खान ने अपने सोशल साइट्स पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें वह लोगों के कमेंट पढ़ने नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में जवान की ट्रेलर की झलक भी दिखाई गई है. वहीं शाहरुख खान वीडियो में कहते है कि ‘बहुत बेकरार है सब जवान के लिए’ वहीं उन्होंने आगे लिखा कि ‘आपकी और मेरी बेकरारी अब खत्म हुई ‘एडवांस बुकिंग जवान की शुरू हो गई.  है. शाहरुख के भारत के बाद अब लोगों का एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है. ऐसे में अब देखना यह है कि फिल्म जवान एडवांस बुकिंग में कितना कमा पाती है.

    मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे थे शाहरुख खान

    शाहरुख खान की फिल्म जवान जल्दी सिनेमा घरों में दस्तक देने वाली है. उनके फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. फिल्म के रिलीज से पहले शाहरुख खान मां वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेकने पहुंचे थे. जहां उन्होंने फिल्म जवान के लिए दुवाएं मांगी. इस फिल्म में किंग खान के साथ साउथ की सुपरस्टार नयनतारा अपोजिट रोल में नजर आएंगे. इस मूवी को एटली ने डायरेक्ट किया है. किंग खान के धमाकेदार परफॉर्मेंस का इंतजार अक्सर उनके फैंस को होता है. वैसे ही इस फिल्म को लेकर भी उनके चाहने वाले काफी एक्साइटेड है.

    करण जोहर ने शेयर किया एक्सपीरियंस

    इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने रिलीज से पहले ही फिल्म का ट्रेलर देख लिया है जिसके बाद सभी ने इस ट्रेलर को लेकर काफी तारीफ की. इस फिल्म के ट्रेलर के इंतजार के बीच जिन सेलीब्राइटिस ने इसे पहले देख लिया है वो अपना एक्सपीरियंस सोशल मीडिया पर शेयर करते दिखे. सभी इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे. हाल ही में करण जौहर ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में ट्रेलर के बारे में बात करते हुए कहा कि ‘मैं सेंचुरी का ट्रेलर देख लिया हूं’ जिसके बाद फैंस में अनुमान लगा लिया है कि ‘जवान’ की ट्रेलर बात कर रहे हैं. ऐसे में अब लोगों का एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है. इससे यह साफ है की फिल्म का ट्रेलर अब जल्द ही रिलीज होगा.

    इस दिन रिलीज होगी फिल्म

    वही रिपोर्ट की माने तो रानी मुखर्जी सहित इंडस्ट्री के कई लोगों ने ट्रेलर देख ली है. बता दे कि सोमवार की रात आरसीइ के ऑफिस में इस ट्रेलर को दिखाया गया था जहां कुछ चुनिंदा लोग मौजूद थे. अब लोगों के साथ-साथ सेलेब्स में भी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट दिख रही है. फिल्म के रिलीज डेट की बात करें तो यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमा घर में रिलीज होने वाली है.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news