एक्ट्रेस देवोलीना ने पुराने दोस्त से शादी की तो क्यों आया फैंस को गुस्सा, जानिए

    एक्ट्रेस देवोलीना ने पुराने दोस्त से शादी की तो क्यों आया फैंस को गुस्सा, जानिए

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): फेमस टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' की एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने हाल ही में अपने पुराने मित्र शाहनवाज शेख के साथ शादी कर ली. इस शादी के बाद वह तेजी से चर्चा में आ गई हैं.

    उनके फैंस इस शादी से बेहद नाराज हैं.सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.बहुत सारे फैंस एक मुस्लिम युवक से शादी करने के कारण बेहद नाराज हैं. कुछ लोग इसे लव जिहाद बता रहे हैं. इसके अलावा कुछ लोगों ने तो इसकी तुलना श्रद्धा वाकर से कर दी है. इस पर देवोलीना भड़क गई हैं. उन्होंने ट्रोलर्स को खरी खोटी सुनाई है. देवोलीना भट्टाचार्जी ने ट्विटर पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की तो उनके फॉलोअर्स के रिएक्शन से आने लगे. यहां तक कि एक फैंस ने कमेंट किया 'रेस्ट इन फ्रिज'. इस पर देवोलीना को गुस्सा आया तो उन्होंने उसे रिप्लाई में लिखा 'अरे कहीं आपको ही आपकी फ्यूचर वाइफ और बच्चे मिलकर फ्रीज में ना फिट कर दें'. इस प्रकार देवोलीना भट्टाचार्जी के फैंस ने एक अल्पसंख्यक से शादी करने पर उन्हें इस प्रकार से प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news