एक्ट्रेस अदिति और सिद्धार्थ ने सीक्रेट तरीके से की शादी, ट्रेडिशनल साउथ लुक में नजर आयें कपल, Instagram पर शेयर की तस्वीरें

    एक्ट्रेस अदिति और सिद्धार्थ ने सीक्रेट तरीके से की शादी, ट्रेडिशनल साउथ लुक में नजर आयें कपल, Instagram पर शेयर की तस्वीरें

    टीएनपी डेस्क: बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने अपने सोशल मीडिया Instagram अकाउंट पर अपने फैंस के साथ अपनी जिंदगी का सबसे खुशनुमा पल शेयर किया है. जिसके बाद से अदिति के फैंस उन्हें खूब सारी बधाई दे रहे हैं. दरअसल, एक्ट्रेस अदिति शादी के बंधन में बंध गई हैं. एक्ट्रेस ने अपने प्यार यानी एक्टर सिद्धार्थ के साथ शादी कर ली है. दोनों ने साउथ इंडियन रीति रिवाज से एक मंदिर में शादी की है.

    एक्ट्रेस के सिंपल लुक ने उनकी खूबसूरती में लगाया चार चांद

    अपनी शादी की तस्वीरें अदिति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है. अदिति ने पोस्ट में सिद्धार्थ के लिए लिखा है कि, 'तुम मेरे सूरज, चांद और सितारे हो. ताउम्र साथ रहना, तुम्हें खूब प्यार.' मिसेज एंड मिस्टर अदू-सिद्धू. इस पोस्ट में न्यूली वेड कपल्स बेहद सादगी में नजर आ रहे हैं. दोनों ने सिंपल और ट्रेडिशनल साउथ लुक में शादी की है. एक्ट्रेस की सादगी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है.

    सीक्रेट तरीके से ही की थी सगाई

    मार्च 2024 में सगाई करने के बाद अदिति और सिद्धार्थ ने आज 16 सितंबर को गुपचुप तरीके से एक मंदिर में अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में पारंपरिक शादी की है. दोनों ने सगाई भी ऐसे ही सीक्रेट तरीके से की थी. जिसके बाद से फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो आज फाइनली पूरा हुआ.

    फैंस के साथ सेलेब्स भी दे रहे बधाई

    न्यूली वेड कपल ने जैसे ही अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की, वैसे ही फैंस के साथ-साथ सेलेब्रिटीज ने भी इस नए जोड़े को शादी की बधाई देना शुरू कर दिया. फैंस पोस्ट में कमेन्ट कर दोनों को नई शुरुआत के लिए आशीर्वाद और दुआ दे रहे हैं. वहीं, हाल ही में शादी के बंधन में बंदही एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने भी कमेंट कर दोनों को शादी की बधाई दी है. संजीदा शेख ने भी दोनों को शादी की बधाई देते हुए 'माशाअल्लाह' लिखा है. साथ ही अनन्या पांडे ने बधाई देते हुए लिखा है, ‘बहुत खूबसूरत, कांग्रेचुलेशन’.   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news