फिल्म की शूटिंग के बाद एक्टर श्रेयस तलपड़े को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती 

    फिल्म की शूटिंग के बाद एक्टर श्रेयस तलपड़े को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती 

    TNP  DESK - इस वक़्त की बड़ी खबर बॉलीवुड जगत से आ रहीं है. बताया जा रहा कि एक्टर श्रेयस तलपड़े को हार्ट अटैक आया है.श्रेयस तलपड़े की उम्र 47 साल है. जानकारी के मुताबिक वे फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. शूटिंग खत्म होने के बाद जब वे घर पहुंचे तो अचानक गिर पड़े. जिसके बाद उन्हें मुम्बई में अंधेरी के बेलव्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  फिर उनकी एंजियोप्लास्टी करायी गयी. फिलहाल उनकी सेहत में सुधार है. 

    बता दें कि श्रेयस तलपड़े आज अक्षय कुमार के साथ 'वेलकम टू द जंगल'  फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. श्रेयस ने पूरे दिन शूटिंग की और वह बिल्कुल ठीक थे. वह सेट पर मजाक कर रहे थे और उन्होंने कुछ एक्शन सीक्वेंस भी शूट किए. शूटिंग पूरी करने के बाद वह घर वापस गए. तभी उनके सीने में दर्द हुआ. और फिर वे गिर पड़े. जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news