एक्टर गोविंदा की अचानक बिगड़ी तबीयत, बेहोश होकर गिरे, अस्पताल में चल रहा इलाज

    एक्टर गोविंदा की अचानक  बिगड़ी तबीयत, बेहोश होकर गिरे, अस्पताल में चल रहा इलाज

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा की तबीयत मंगलवार की रात अचानक खराब हो गई. घर पर ही वह बेहोश होकर गिर पड़े, जिसके बाद परिवार ने तुरंत डॉक्टर को बुलाया. प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें रात करीब 1 बजे अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी. फिलहाल गोविंदा अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

    उनके करीबी दोस्त और लीगल एडवाइज़र ललित बिंदल ने बताया कि गोविंदा को कुछ दवाइयां दी गई हैं और कई टेस्ट किए जा रहे हैं. हालांकि, रिपोर्ट आने के बाद ही डॉक्टर कुछ स्पष्ट कह पाएंगे. बिंदल ने कहा कि फिलहाल घबराने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन एहतियातन उन्हें अस्पताल में रखा गया है.

    यह पहली बार नहीं है जब गोविंदा की सेहत को लेकर चिंता जताई गई हो. पिछले साल अक्टूबर में वह अपनी लाइसेंसी पिस्तौल की सफाई करते वक्त गलती से खुद को घायल कर बैठे थे. उस वक्त उनके पैर में गोली लग गई थी और उन्हें तुरंत जुहू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में गोविंदा ने बताया था कि वह कोलकाता में एक शो के लिए निकलने वाले थे, तभी पिस्तौल गिर गई और चल पड़ी. उन्होंने कहा था, “मैं कुछ देर तक सन्न रह गया था, फिर देखा कि पैर से खून बह रहा है.” फिलहाल फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के लोग गोविंदा के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news