ब्रह्मास्त्र के हो रहे विरोध के बीच फिल्म के डायरेक्टर ने दी सफाई, कही ये बात

    ब्रह्मास्त्र के हो रहे विरोध के बीच फिल्म के डायरेक्टर ने दी सफाई, कही ये बात

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): रणवीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है, चारों ओर इसी की चर्चा हो रही है. ट्रेलर में दिखाए गए दिलचस्प दृश्यों से प्रशंसक गदगद हो गए हैं. वहीं इसके एक सीन की वजह से इसे काफी विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, ट्रेलर में एक सीन है जिसमें रणवीर कपूर एक मंदिर के अंदर जूते पहने हुए हैं. इससे लोग बुरी तरह भड़क उठे और देवताओं के अपमान करने का आरोप फिल्ममेकर पर लगाया जा रहा है. इसके कारण सोशल मीडिया पर इस फिल्म को बॉयकाट करने की मुहिम भी शुरू हो गई है.

    ये भी पढ़ें:

    विवादों के बीच भारत के तीनों सेनाओं में इस दिन से शुरू हो जाएगी अग्निवीरों की बहाली, सेना ने किया तारीखों का एलान

    इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी सफाई

    इस विरोध के बाद फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने इस सीन को लेकर सफाई दी है. अयान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा है कि “समाज के कुछ लोग हमारे फिल्म के ट्रेलर में एक शॉट के कारण परेशान हैं जिसमें रणवीर का किरदार जूते पहने हुए घंटी बजाते हुए नजर अए रहा है. इस फिल्म के निर्माता (और एक भक्त) के रूप में, मैं विनम्रतापूर्वक यहां जो कुछ हुआ उसे संबोधित करना चाहता हूं. उन्होंने साफ किया कि फिल्म में रणवीर मंदिर में नहीं, बल्कि दुर्गा पूजा पंडाल में प्रवेश कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि मेरा अपना परिवार 75 वर्षों से इसी तरह के दुर्गा पूजा समारोह का आयोजन कर रहा है, जिसका मैं भी बचपन से हिस्सा रहा हूं. मेरे अनुभव में, हम केवल अपने जूते उतारते हैं, ठीक उसी मंच पर जहां देवी हैं, न कि जब आप पंडाल में प्रवेश करते हैं.

    “अपनी परंपराएं और इतिहास के लिए ही फिल्म बनाई है”  

    उन्होंने कहा कि मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से महत्वपूर्ण है कि मैं किसी भी उस व्यक्ति तक पहुंचूं जो इस छवि से परेशान हो सकता है. परंपराएं और इतिहास, यही कारण है कि मैंने यह फिल्म बनाई है, इसलिए मेरे लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि यह भावना हर उस भारतीय तक पहुंचे जो ब्रह्मास्त्र देख रहा है. बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा, फिल्म में नागार्जुन, मौनी रॉय और अमिताभ बच्चन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news