CORONA: अब किंग खान भी हुए शिकार, पहले कैटरीना , कार्तिक आर्यन और आदित्य रॉय कपूर हो चुके हैं पॅाज़िटिव

    CORONA: अब किंग खान भी हुए शिकार, पहले कैटरीना , कार्तिक आर्यन और आदित्य रॉय कपूर हो चुके हैं पॅाज़िटिव

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): बॉलीवुड के किंग खान, शाहरुख खान भी कोरोना पॅाज़िटिव हो गए हैं. कार्तिक आर्यन, आदित्य रॉय कपूर और कैटरीना कैफ के बाद अब किंग खान के भी कोरोना संक्रमित होने की खबर है. शाहरुख खान करण जौहर की बर्थ डे पार्टी में शामिल हुए थे. उस पार्टी में शामिल होने वाले 50 से भी ज्यादा बॉलीवुड सेलेब्स के कोरोना संक्रमित होने की खबर है.

     

    ये भी पढ़ें: 

    कार्तिक आर्यन और आदित्य रॉय कपूर के बाद कैटरीना भी कोरोना पॅाज़िटिव

    जवान का हुआ टाइटल अनाउन्स्मेन्ट

    बीते दिन ही शाहरुख खान की आने वाली फिल्म जवान का टाइटल अनाउन्स हुआ है. इस अनाउन्स्मेन्ट वीडियो में शाहरुख खान बिल्कुल ही अलग अंदाज में दिख रहे हैं. इस फिल्म को एटली डायरेक्ट कर रहे हैं. बता दें कि करण जौहर ने यशराज स्टूडियो में अपनी आलीशान बर्थडे पार्टी दी थी. इस पार्टी में शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, कियारा आडवाणी, अभिषेक बच्चन समेत कई बॉलीवुड सितारें शामिल हुए थे.        

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news