तमिल सुपरस्टार विजय की फिल्म बीस्ट का ट्रेलर जारी, 13 अप्रैल को फिल्म होगी रिलीज  

    तमिल सुपरस्टार विजय की फिल्म बीस्ट का ट्रेलर जारी, 13 अप्रैल को फिल्म होगी रिलीज  

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): तमिल सुपरस्टार विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बीस्ट’ 13 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म की रिलीज से पहले, निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है. नेल्सन दिलपकुमार द्वारा लिखित और निर्देशित, इस एक्शन-थ्रिलर में विजय के साथ पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में हैं.

    ट्रेलर में, विजय एक बेस्ट जासूस ‘वीरा राघवन’ का किरदार निभा रहे हैं, जो चेन्नई के ईस्ट कोस्ट मॉल में किडनैपर्स के चंगुल में फंसे लोगों को बचाने के जाता है. ट्रेलर में विजय तेजी से बंदूक और तलवार से चलाते हुए दिख रहे हैं. वहीं पूजा हेगड़े की एक छोटी सी झलक भी फिल्म में देखने को मिलती है.

    विजय की 65वीं फिल्म है बीस्ट

    बता दें कि बीस्ट विजय की 65वीं फिल्म है. फिल्म पिछले साल फ्लोर पर गई थी. हालांकि, कोरोना वायरस के कारण शूटिंग रोक दी गई थी. बाद में, अप्रैल 2021 में, विजय और नेल्सन जॉर्जिया के लिए रवाना हुए, जहां शूटिंग फिर से शुरू हुई. बीस्ट विजय के साथ पूजा की पहली फिल्म है. इस फिल्म के साथ ही पूजा नौ साल के अंतराल के बाद तमिल सिनेमा में वापसी कर रही हैं. बता दें कि इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर यश की KGF: चैप्टर 2 के साथ क्लैश होने वाला है.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news