'दृश्यम 2' की शूटिंग हुई शुरू, अजय देवगन ने सेट से शेयर की तस्वीर

    'दृश्यम 2' की शूटिंग हुई शुरू, अजय देवगन ने सेट से शेयर की तस्वीर

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK)- बॉलीवुड के सिंघम' अजय देवगन ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'दृश्यम 2' की शूटिंग शुरू कर दी है. अजय देवगन ने सेट से तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी दी.  इसके साथ ही अजय देवगन ने फैंस को 'दृश्यम 2' की कास्ट से भी मिलवाया. बता दें कि 'दृश्यम' साउथ की फिल्म का हिंदी रीमेक है. अजय देवगन 'दृश्यम' में भी नजर आए थे और यह बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई करने में सफल रही थी. पहली फिल्म की सफलता को देखते हुए अजय देवगन ने इसका सीक्वल बनाने का फैसला किया. अब मेकर्स ने 'दृश्यम 2' की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है.

    7 साल बाद अजय देवगन आएंगे नजर

    दृश्यम 2' के सेट से एक तस्वीर शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा, 'क्या विजय एक बार फिर अपने परिवार की रक्षा कर पाएगा?  'दृश्यम 2' की शूटिंग शुरू हो गई है. इस तस्वीर में अजय देवगन के साथ फिल्म की लीड एक्ट्रेस श्रिया सरन भी नजर आएंगी. एक्टर ने इस पोस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू को भी टैग किया है. यानी एक बार फिर तब्बू 'दृश्यम' का हिस्सा बनने जा रही हैं. 7 साल बाद अजय देवगन ने 'दृश्यम' के सीक्वल पर काम करना शुरू कर दिया है. पिछली बार वे विजय की भूमिका में नजर आए थे जो अपने परिवार की रक्षा के लिए हर हद को पार कर देता है. एक बार फिर वह विजय की भूमिका में नजर आने वाले हैं, जिसके बारे में उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी दी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news