नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नुपुर सैनन की फिल्म 'नूरानी चेहरा' की शूटिंग शुरू, शेयर की फिल्म की टीजर पोस्टर

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नुपुर सैनन की फिल्म 'नूरानी चेहरा' की शूटिंग शुरू, शेयर की फिल्म की टीजर पोस्टर

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK)- 14 फरवरी यानि वैलेंटाइन्स डे के बेहद खास मौके पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नुपुर सैनन की फिल्म 'नूरानी चेहरा' की शूटिंग शुरू हो रही है.  यह एक मजेदार कॉमेडी फिल्म है. फिल्म के निर्माताओं ने आज फ़िल्म के ऐलान के साथ ही इसका एक मजेदार टीजर पोस्टर भी जारी किया है.

    वेलेंटाइन पर शूटिंग शुरू

    इस फिल्म के डायरेक्टर नवानियत सिंह हैं. फिल्म का निर्देशन करने को लेकर बेहद खुश नवानियत सिंह कहते हैं, "मुझे इस बात की बेहद ख़ुशी है कि मैंने जैसा सोचा था, ठीक वैसा ही हो रहा है. मैं इस फिल्म की कहानी को लेकर बेहद रोमांचित हूं और मुझे खुशी है कि नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और नुपुर सैनन को भी फ़िल्म की कहानी बहुत पसंद आई. दोनों कहीं से भी कपल नहीं लगते हैं, मगर एक कपल के तौर पर मुझे इन दोनों से बेहतर कोई एक्टर नहीं लगा. इतना ही नहीं, शूटिंग शुरू करने के लिए वैलेंटाइन डे से बेहतर और कोई दिन नहीं हो सकता था.

    नुपुर सैनन की डेब्यू फिल्म

    'नूरानी चेहरा' के माध्यम से नुपुर सैनन बॉलीवुड में बतौर अभिनेत्री डेब्यू करने जा रही हैं. नुपुर सैनन अपनी पहली फिल्म में नवाज के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news