फिल्म गंगूबाई का ट्रेलर हुआ रिलीज, अलग अंदाज में दिखीं आलिया

    फिल्म गंगूबाई का ट्रेलर हुआ रिलीज, अलग अंदाज में दिखीं आलिया

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) - संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था. लेकिन अब फ़िलों का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी. फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा अजय देवगन भी नजर आने वाले हैं. फिल्म में उन्होंने मुंबई के डॉन रहे करीम लाला का किरदार निभाया है. फिल्म का ट्रेलर देखकर ही लग रहा है कि ये फिल्म हिट साबित होने वाली है.

    ट्रेलर को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स

    ट्रेलर में आलिया भट्ट जबरदस्त किरदार में नजर आई हैं. ट्रेलर में गंगूबाई के एक मासूम लड़की से रेड लाइट एरिया की क्वीन बनने तक का सफर दिखाया गया है. इससे पहले किसी भी फिल्म में आलिया का ऐसा रूप नहीं देखा गया है. वहीं अजय देवगन लाला के किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं.

    25 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म
    बता दें कि फिल्म इसी महीने 25 फरवरी को रिलीज होने वाली है. फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की कहानी किताब 'द माफिया क्वीन ऑफ मुंबई' पर आधारित है. इस किताब को हुसैन जैदी ने लिखा है. संजय लीला भंसाली की हर फिल्म की तरह यह फिल्म भी जबरदस्त होने वाली है. फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का ट्रेलर भी धमाकेदार है. ये फिल्म खासतौर पर महिला वर्ग के लिए काफी खास होने वाली है, क्योंकि ये स्त्री शक्ति पर आधारित फिल्म है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news