फरहान-शिवानी मार्च में करेंगे शादी ! आउटफिट से वेन्यू तक की तैयारी पूरी

    फरहान-शिवानी मार्च में करेंगे शादी ! आउटफिट से वेन्यू तक की तैयारी पूरी

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) - फरहान अख्तर और शिवानी दांडेकर काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. उन्हें इंडस्ट्री का सबसे कूल कपल माना जाता है. अब दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई है. हालांकि अभी कपल के तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है.

    बता दें कि सोशल मीडिया पर भी दोनों के फ्रेंड फॉलोइंग काफी ज्यादा हैं. काफी वक्त से उनके फैंस भी चाह रहे हैं कि दोनों शादी के बंधन में बंध जाएं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहान और शिवानी इसी साल मार्च में शादी करने वाले हैं. कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए उन्होंने अपनी शादी को इंटीमेट रखने का फैसला किया है. जानकारी के मुताबिक कपल ने एक 5 स्टार होटल को अपने वेन्यू के तौर पर बुक किया है. इसके साथ ही फरहान और शिवानी ने शादी में सब्यसाची आउट्फिट पहनने का फैसला किया है. ये कपल तीन साल से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news