मिर्जापुर वेबसीरीज के ललित का हुआ निधन, मुन्ना त्रिपाठी ने ट्वीट कर दी जानकारी

    मिर्जापुर वेबसीरीज के ललित का हुआ निधन, मुन्ना त्रिपाठी ने ट्वीट कर दी जानकारी

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):  मिर्जापुर और मिर्जापुर-2 जैसी बेहतरीन वेबसीरीज में काम करने वाले ब्रह्मा मिश्रा का निधन हो गया है. उनके मिर्जापुर में ललित के किरदार को दर्शकों ने बेहद ही पसंद किया था. ब्रह्म मिश्र के निधन की खबर दिव्येंदु शर्मा ने दी. दिव्येंदु ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि यकीन नहीं हो रहा है कि अब वो दुनिया में नहीं हैं. ललित का रोल निभाने वाले ब्रह्मा बहुत ही कम उम्र में भगवान के प्यारे हो गए. ये उनके फैंस और उनके चाहने वालों को बहुत खल रहा है.

    बता दें कि ब्रह्मा मिश्र ने मिर्जापुर के अलावा कई फिल्मों और सीरियल्स में काम किया था, लेकिन उन्हें पहचान मिली मिर्जापुर से. उन्होंने मिर्जापुर में दिव्येंदु शर्मा के किरदार मुन्ना त्रिपाठी के दोस्त ललित का किरदार निभाया था. उनके इस साइड रोल को बहुत ही ज्यादा पसंद किया गया था. उन्होंने एक इंटरव्यू में भी कहा था कि यह रोल उनके करियर का सबसे बढ़िया रोल था.  

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news