यूपीएससी ने लॉन्च किया Mobile App, नहीं भर पायेंगे Exam Form फिर भी होंगे कई फायदे, जानिए वजह

    यूपीएससी ने लॉन्च किया Mobile App, नहीं भर पायेंगे Exam Form फिर भी होंगे कई फायदे, जानिए वजह

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): अगर आप भी यूपीएससी से जुड़ी नई वैकेंसी, नई भर्ती, एग्जाम कब होगा इसकी जानकारी के लिए परेशान रहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. दरअसल, यूपीएससी ने अपनी भर्ती परीक्षाओं के लिए UPSC App लॉन्च किया है. इस एप्प को लोग गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं.

    क्या होगा फायदा
    दरअसल, इस एप्प के लॉन्च होने से यूपीएससी से जुड़ी सारी जानकारी एक जगह पर आराम से मिल जाएगा. इसके लिए अब आपको कंप्यूटर या लैपटॉप देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इस एप्प के जरिए आप आसानी से यूपीएससी की नई वैकेंसी कब आएगी? UPSC ने कौन सी नई भर्ती निकाली है? यूपीएससी एग्जाम कब होगा? ऐसे अनेक सवालों के जवाब अब इस एप्प में आसानी से मिल जाएगा. बता दें कि इसके जरिए आपको UPSC Recruitments की हर खबर मोबाइल पर कहीं भी, कभी भी मिल जाएगी.

    यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन के अधिकारियों ने शुक्रवार, 7 अक्टूबर को ऐप लॉन्च की जानकारी दी. बताया कि यह एप्लिकेशन फिलहाल एंड्रॉयड मोबाइल यूजर्स के लिए उपलब्ध है. इस UPSC App पर संघ की सभी भर्ती परीक्षाओं की डीटेल मिल जाएगी.

    UPSC Exam Form फिलहाल नहीं भर सकेंगे
    मिली जानकारी के अनुसार, मोबाइल एप्प में आपको यूपीएससी से जुड़ी सारी डीटेल तो मिल जाएगी, लेकिन फॉर्म भरने के लिए आपको कंप्यूटर या लैपटॉप की ही मदद लेनी होगी. अधिकारियों ने बताया कि यूपीएससी के ऐप पर एप्लिकेशन फॉर्म भरने की सुविधा नहीं होगी. आपको बता दें कि अकेले सिविल सेवा परीक्षा यानी UPSC Civil Services के लिए हर साल करीब 10 लाख उम्मीदवार अप्लाई करते हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news