UPSC की सिविल सेवा मुख्य 2024 परीक्षा का रिजल्ट घोषित, झारखंड के भी दर्जनों अभ्यर्थी हुए सफल, जानिए कब होगा इंटरव्यू

    UPSC की सिविल सेवा मुख्य 2024 परीक्षा का रिजल्ट घोषित, झारखंड के भी दर्जनों अभ्यर्थी हुए सफल, जानिए कब होगा इंटरव्यू

    TNP DESK:  देश की प्रतिष्ठित सेवा में शुमार संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट प्रकाशित कर दिया गया है. इस मुख्य परीक्षा का आयोजन सितंबर महीने में किया गया था. इस आईएफएससी अखिल भारतीय प्रतिष्ठित नौकरियों के लिए संघ लोक सेवा आयोग हर साल सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन करता है. मुख्य परीक्षा में झारखंड के भी दर्जनों अभ्यर्थी सफल हुए हैं. 

    सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के रिजल्ट के बारे में जानिए विस्तार से

    संघ लोक सेवा आयोग द्वारा संचालित सिविल सेवा परीक्षा का तीन चरणों में आयोजित होती है. सबसे पहले स्क्रीनिंग के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन होता है. उसके बाद मुख्य परीक्षा का आयोजन होता है. प्रारंभिक परीक्षा में रिक्त पदों की तुलना में 10 से 12 गुना अधिक अभ्यर्थी सफल घोषित किए जाते हैं. मुख्य परीक्षा में यही सफल अभ्यर्थी शामिल होते हैं. सिविल सेवा परीक्षा 2024 के लिए पिछले सितंबर महीने में 5 दिनों तक मुख्य परीक्षा का आयोजन हुआ था. यह परीक्षा 20 सितंबर से शुरू हुई थी. अलग-अलग दिनों में पांच पेपर की परीक्षा ली गई.

     मुख्य परीक्षा के आधार पर ही अभ्यर्थियों का चयन व्यक्तित्व परीक्षण के लिए किया जाता है. प्रारंभिक परीक्षा सिर्फ क्वालीफाइंग प्रकृति की होती है. इसमें सिर्फ पास करना होता है. मुख्य परीक्षा में आए मार्क्स के आधार पर पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए अभ्यर्थियों को बुलाया जाता है. जनवरी 2025 में उन अभ्यार्थियों को इंटरव्यू यानी पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. मुख्य परीक्षा में मिले अंक और इंटरव्यू के अंक को जोड़कर फाइनल रिजल्ट प्रकाशित किया जाएगा. मेरिट के आधार पर अलग-अलग रिजर्वेशन कैटिगरी में अभ्यर्थियों का फाइनल सिलेक्शन होगा. सिविल सेवा 2024 परीक्षा के लिए लगभग 1000 पद हैं.

    IAS,IPS,IFS जैसी अखिल भारतीय सेवा के लिए अभ्यर्थी चुने जाएंगे

    देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवा आईएएस, आईपीएस, आईएफएससी के लिए इसी परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थी चुने जाते हैं. सिविल सेवा की इस परीक्षा में कई एलाइड सर्विसेज भी जुड़ी हुई हैं. झारखंड के भी दर्जनों अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में सफल हुए हैं. इन्हें अब इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. पिछले साल भी झारखंड से एक दर्जन से अधिक अभ्यर्थी विभिन्न सेवाओं में सफल हुए थे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news