UGC NET 2024: यूजीसी नेट परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 जनवरी से शुरू होगा एग्जाम 

    UGC NET 2024: यूजीसी नेट परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 जनवरी से शुरू होगा एग्जाम 

    टीएनपी डेस्क: NTA  ने दिसंबर सत्र की यूजीसी नेट परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. उम्मीदवार NTA की ऑफ़िशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.inपर जाकर पूरी डिटेल देख सकते हैं. बता दे कि इस साल यूजीसी नेट की परीक्षा 85 विषयों में आयोजित की जाएगी. परीक्षा 3 जनवरी 2025 से 16 जनवरी 2025 के बीच आयोजित की जाएगी.  उम्मीदवार अपने पेपर की परीक्षा का डेट ऑफ़िशियल  वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं. 

    UGC NET जूनियर फेलोशिप प्रदान, असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता और पीचडी में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है. आपको बता दे की दिसंबर 2024 की परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली शिफ्ट सुबह 9 से 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 से शाम 6:00 के बीच होगी. एग्जाम शुरू होने से 8 दिन पहले यूजीसी नेट की ऑफ़िशियल वेबसाइट पर कैंडिडेट का एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया जाएगा. 

    UGC NET परीक्षा शेड्यूल की ऐसे करें चेक

    उम्मीदवार सबसे पहले यूजीसी नेट की वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं 

    अब होम पेज पर एग्जाम शेड्यूल लिंक पर क्लिक करें

    फिर यहां से आप परीक्षा शेड्यूल को डाउनलोड करके प्रिंट आउट ले लें 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news