Agniveer Exam Date OUT: अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, जल्द आएंगे एडमिट कार्ड, देखें पूरा शेड्यूल

    Agniveer Exam Date OUT: अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, जल्द आएंगे एडमिट कार्ड, देखें पूरा शेड्यूल

    TNP DESK- अग्निवीर भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. दरअसल भारतीय सेना की तरफ से अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया गया है. ऐसे में जिन भी कैंडीडेट्स ने भर्ती के लिए फॉर्म भरा था वह परीक्षा की शेड्यूल जानने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर डिटेल देख सकते हैं.

    जानिए कब होगी परीक्षा 

    बता दे की इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च से शुरू हुई थी वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 अप्रैल तक थी. अब परीक्षा का जो शेड्यूल जारी किया गया है उसके अनुसार अग्निवीर भर्ती परीक्षा 30 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 तक आयोजित की जाएगी. वही कैंडिडेट को एडमिट कार्ड 7 दिन पहले दिया जाएगा.

    ऐसे चेक करें परीक्षा शेड्यूल 

    सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- joinindianarmy.nic.in पर जाएं.

    अब Latest Updates के लिंक पर जाए

    फिर Indian Army Common Entrance Exam CEE Exam के लिंक पर क्लिक करें.

    इसके बाद Check Exam Schedule के लिंक पर जाएं.

     अब एग्जाम शेड्यूल पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news