रामगढ़ हजारीबाग बॉर्डर पर हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने निकले थे दोनों बदमाश    

    रामगढ़ हजारीबाग बॉर्डर पर हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने निकले थे दोनों बदमाश    

    रामगढ़(RAMGADH):रामगढ़ हजारीबाग के बॉर्डर पर हथियार के साथ घूम रहे दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने पकड़ा है. उन दोनों के पास से एक देसी पिस्तौल, एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है. इस मामले की जानकारी एसपी डॉ बिमल कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.गिरफ्तार अपराधियों में सयाल पीपला सेंटर के रहने वाले राकेश कुमार उर्फ राजू और सायल शिवाजी रोड का रहने वाला प्रेम कुमार राम शामिल है.

     दोनों के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है

     एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सायल क्षेत्र में पुलिस जांच अभियान चला रही थी.पुलिस को सूचना मिली थी कि अपराधी रामगढ़ की तरफ से निकलकर हजारीबाग जिले के उरिमरी क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले हैं. उसके बाद में वहां से लौटकर सायल क्षेत्र में ही छुपाने की तैयारी कर चुके हैं.इसी दौरान हरे रंग की यामाहा मोटरसाइकिल पर दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा. पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से हथियार मिला. 

    कई वारदातों में शामिल रहे हैं गिरफ्तार अपराधी 

    एसपी ने बताया कि राकेश कुमार उर्फ राजू मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिला के गढ़वाल थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़की हथौड़ी गांव का रहने वाला है. प्रेम राम भी रांची जिले के कांके चौक सरना स्थल का रहने वाला है. वह दोनों लोग पतरातू थाना क्षेत्र में रहकर अक्सर आपराधिक वारदातों को अंजाम देते रहे हैं. राकेश के पास से देसी रिवाल्वर मिला है. प्रेम के पास देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस था. वे जिस यामाहा मोटरसाइकिल जेएच 24 एल 0461 से निकले थे, पुलिस को उसी गाड़ी की सूचना मिली थी. एसपी ने बताया कि राकेश भुरकुंडा थाना क्षेत्र में पहले भी हथियार के साथ पकड़ा जा चुका है, और वह जेल भी जा चुका है.

    -अनुज कुमार                                              


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news