मूंछ पर ताव देना इस युवक को पड़ा भारी, लोगों ने पीट-पीटकर की हत्या 

    मूंछ पर ताव देना इस युवक को पड़ा भारी, लोगों ने पीट-पीटकर की हत्या 

    नालंदा(NALANDA):नालंदा जिले के भागनबीघा ओपी क्षेत्र के मोरातालाव गांव में मोछ ऐंठने को लेकर हुए विवाद में युवक की घर में घुसकर पीट-पीटकर अधमरा कर दिया,जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक द्वारिका पासवान का पुत्र पवन कुमार है. युवक पिछले 1 साल से पानीपत में रहकर मजदूरी करता था और वह शनिवार को ही पानीपत से अपने गांव मोरातालाब लौटा था.

    इस कारण से हुआ विवाद 

    स्नान करने के बाद गली में मोछ ऐंठा तो गोतिया के लोगों को लगा उसे देखकर मोछ ऐंठ रहा है. इसी दौरान विवाद हुआ और घर मे घुसकर मारपीट किया. परिजनों ने बताया कि पिछले तीन सालों से अपने ही गोतिया से गली और रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद के कारण घर में घुसकर ईट पत्थरो से पीट पीटकर हत्या कर दिया. 

    पुलिस पर भी लापरवाही बरतने का आरोप

    परिजनों ने पुलिस पर भी लापरवाही बरतने लेकर आरोप लगाया. परिजनों ने आरोपी सरयुग पासवान के ऊपर भी ईट पत्थरों से हमला कर दिया. गनीमत यह रही की पुलिस मौके के पर मौजूद थी अन्यथा मॉब लिंचिंग की घटना भी घट सकती थी. परिवार के लोगों का आरोप है उसका गोतिया दबंग प्रवृत्ति का है.अक्सर वह किसी न किसी के साथ मारपीट करते रहता है.

    जांच में जुटी पुलिस 

    घटना की जानकारी मिलने पर भागनबीघा थानाध्यक्ष दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए है. इस मामले में फिलहाल सरयुग पासवान को हिरासत में लिया गया है. मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news