शर्मनाक ! पहले मुंडवाए बाल,फिर मुंह पर कालिख पोत घुमाया पूरा गांव, प्रेमी जोड़े के साथ क्रुरता की सारी हदें पार देखिए-VIDEO

    शर्मनाक ! पहले मुंडवाए बाल,फिर मुंह पर कालिख पोत घुमाया पूरा गांव, प्रेमी जोड़े के साथ क्रुरता की सारी हदें पार देखिए-VIDEO

    कटिहार(KATIHAR): कटिहार जिले से मानवता को संसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई. जहां फलका थाना क्षेत्र के रहटा पंचायत के भोकु आदिवासी टोला में ग्रामीणों ने तालिबानी तरीके से एक प्रेमी युगल को सजा दी. आरोप है कि गांव की सुनीता देवी और शकील आलम के बीच अवैध संबंध थे. इसकी भनक लगते ही ग्रामीण उग्र हो गए दोनों को पड़कर गांव के बीचो-बीच लाया गया, फिर सर मुंडवा दिया गया, चेहरे पर कालिक पोती गई और पूरे गांव में जुलूस की तरह घुमाया गया. ग्रामीण इस दौरान वीडियो बनाते रहे, हंसते रहे, और कानून को खुलेआम ठेंगा दिखाते रहे. घटना की सूचना मिलते ही फलका पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह प्रेमी युगल को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया.

    एसपी ने घटना को बताया शर्मनाक

    फिलहाल दोनों को सुरक्षा में रखा गया है.शकील की पत्नी सितारा परवीन का कहना है कि उन्होंने अपनी पति के हरकतों की शिकायत पंचायत में की थी. लेकिन किसी ने सुनी नहीं. अब यह सब उनके परिवार की इज्जत मिट्टी में मिल गई. वहीं पूरी घटना को लेकर कटिहार एसपी शिखर चौधरी ने कहा यह पूरी तरह गैर कानूनी और शर्मनाक है. कानून को हाथ में लेनेवाले किसी भी आरोपी को बक्शा नहीं जाएगा. 

    पुलिस ने जल्द ही मामले को सुलझाने की कहीं बात कही

    पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और जल्द गिरफ्तार की जाएगी.घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है पुलिस तैनात कर दी गई है.सवाल यह है कि क्या अब भी समाज भीड़ की हिंसा को सही मानता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news