रोहतास पुलिस ने किया 1.98 करोड़ की ठगी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार


रोहतास(ROHTAS):रोहतास पुलिस ने 1.98 करोड़ रुपये की ठगी के बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रोहतास के निर्देश पर तकनीकी अनुसंधान और साक्ष्य संकलन के बाद की गई.मामले में अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही गई है.
3 आरोपी गिरफ्तार
यह मामला 14.08.2024 से जुड़ा है. आरोपियों ने खुद को एफसीआई गोदाम से अनाज दिलाने वाला अधिकारी/कर्मी बताकर पीड़ित से अलग-अलग तिथियों में कुल 1 करोड़ 98 लाख 70 हजार रुपये ठग लिए. पीड़ित को विश्वास दिलाने के लिए फर्जी एलॉटमेंट पेपर भी दिया गया.जब पीड़ित ने अनाज आपूर्ति के लिए दबाव बनाया, तो आरोपियों ने अपने ही साथी के अपहरण का नाटक रच दिया.मुख्य साजिशकर्ता के निर्देश पर एक आरोपी का मोबाइल बंद कर उसे कुछ दिनों के लिए गायब रखा गया, ताकि पीड़ित पर दबाव न बने.
अब तक गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने इस कांड में अब तक निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है.संजय कुमार उर्फ अमित कुमार उर्फ वर्मा,प्रदीप देव पुलिस के अनुसार, कांड में शामिल अन्य प्राथमिक नामजद आरोपियों के विरुद्ध साक्ष्य संकलन और अनुसंधान जारी है. तकनीकी जांच के आधार पर जल्द ही शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.रोहतास पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आर्थिक अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.आम लोगों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार के सरकारी ठेके, अनाज आपूर्ति या एलॉटमेंट के नाम पर लेन-देन करने से पहले आधिकारिक सत्यापन अवश्य करें.
4+