हाय रे जमाना ! अवैध संबंध का विरोध करता था पति, तो पत्नी ने फंसाने के लिए अपनाया ऐसा हथकंड़ा कि दंग रह गई पुलिस

    हाय रे जमाना ! अवैध संबंध का विरोध करता था पति, तो पत्नी ने फंसाने के लिए अपनाया ऐसा हथकंड़ा कि दंग रह गई पुलिस

    मोकामा(MOKAMA): बाढ़ अनुमंडल के सम्यागढ़ थाना में एक महिला थाने में देशी कट्टा लेकर पहुंच गई. उसने अपने पति पर जान से मारने का आरोप लगाया. पुलिस ने तुरंत अनुसंधान प्रारंभ किया और घर में पति से हुई विवाद में पति को फंसाने का षडयंत्र रचने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया. महिला किरण देवी ने अपने पति को फंसाने के लिए देशी कट्टा का प्रबंध किया.

    पढ़ें क्या है पूरा मामला

    पति जोगी महतो ने बताया कि वह मजदूरी का कार्य करता है. तीन दिन पहले से घर में मामूली विवाद चल रहा था, जिसके बाद सुबह ईंट इकट्ठा करते समय महिला ने अपने पति को गाली-गलौज की. वह दो दिनों से घर से बाहर ही सो रहा था. घर आने पर विवाद हुआ और पति पत्नी में मारपीट हुई. कैसे उसने कट्टा का प्रबंध किया इसकी जानकारी भी नही है. वह कहां जाती है यह भी उसे बताकर नही जाती थी, पहले भी कई बार घरेलू विवाद हुआ है. महिला घर से कई बार दिन-दो दिन के लिए गायब हो जाती थी और आने के बाद रिश्तेदार के यहां रहने का बहाना बनाती थी. वह कहीं भी जाने पर उसे जानकारी नही देती थी. महिला दो साल पहले थाना में खाना बनाने जाती थी और पति को उसके बाद से ही महिला पर संदेह है. जब वह घर में रहते तो शाम सात बजे तक महिला घर आ जाती लेकिन वह मजदूरी करने जाता तो महिला आधी रात के बाद घर आती थी.

    पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार

    थाना अध्यक्ष मधुसूदन कुमार ने बताया कि महिला देसी कट्टा लेकर थाना पहुंची थी और उसके द्वारा बताया गया कि उसे जान से करने के लिए उसके पति ने यह हथियार रखा था. मामला संदिग्ध पाए जाने पर ग्रामीणों से पूछताछ की गई, जानकारी मिली कि महिला के यहां असामाजिक मित्रों का आना-जाना लगा रहता था और उसका पति विरोध करता था. महिला ने अपने पति को फंसाने के लिए षड्यंत्र रचकर देसी कट्टा थाने लाई थी. महिला की आर्म्स एक्ट के विरुद्धगिरफ्तारी की गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news