मां-बेटी का एक ही लड़के पर आया दिल, इस बीच पिता ने लड़की की करवा दी शादी, दोनों ने मिलकर दामाद का ही कर दिया कत्ल

    मां-बेटी का एक ही लड़के पर आया दिल, इस बीच पिता ने लड़की की करवा दी शादी, दोनों ने मिलकर दामाद का ही कर दिया कत्ल

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : अभी राजा रघुवंशी मर्डर केस सुलझा नहीं था कि एक और खौफनाक वारदात सामने आयी है. जहां नवविवाहिता ने महज अपनी शादी के एक महीने बाद ही अपनी मां के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया. मामला तेलंगाना के कुरनूल का है. जहां इस वारदात को अंजाम दिया गया है.

    जानिए क्या है पूरा मामला

    मृतक तेजेश्वर की शादी 18 मई को ऐश्वर्या नाम की युवती से हुई थी. शादी की शुरुआत ही विवादों से घिरी रही. शादी से ठीक पांच दिन पहले यानी 13 फरवरी को ऐश्वर्या अचानक लापता हो गई. तब ऐसी अफवाहें उड़ीं कि वह किसी बैंक कर्मचारी के साथ भाग गई है. हालांकि, वह तीन दिन बाद लौट आई और कहा किया कि वह अपनी एक सहेली के घर गई थी, क्योंकि उसकी मां उस पर दहेज का इंतजाम करने का दबाव बना रही थी. शुरुआती संदेह के बावजूद, दोनों परिवारों की सहमति से शादी हुई. लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही रिश्ते में खटास आने लगी. तेजेश्वर ने देखा कि ऐश्वर्या लगातार फोन पर व्यस्त रहती है और उसने उससे दूरी बना ली.

    फिर अचानक 17 जून को तेजेश्वर लापता हो गया. पुलिस ने जब उसके भाई की गुमशुदगी की शिकायत पर जांच शुरू की तो मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए. पूछताछ में ऐश्वर्या और उसकी मां सुजाता ने माना कि वे दोनों एक ही बैंक कर्मचारी से अवैध संबंध में थीं. कॉल डेटा रिकॉर्ड से यह भी पता चला कि ऐश्वर्या ने शादी के बाद भी बैंक कर्मचारी से 2,000 से अधिक बार बात की थी. पुलिस को शक है कि तेजेश्वर को अपनी संपत्ति और ऐश्वर्या के रिश्ते पर आपत्ति थी, जो हत्या की मुख्य वजह बनी.

    पुलिस जांच में पता चला है कि फरार बैंक कर्मचारी ने पेशेवर हत्यारों को भाड़े पर रखा था और अपने ड्राइवर को भी उनके साथ भेजा था. तेजेश्वर को 10 एकड़ जमीन का सर्वे करने के बहाने गाड़ी में बैठाया गया और वहीं उसकी चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. हत्या के बाद शव को पन्याम के पास फेंक दिया गया. पुलिस ने ऐश्वर्या और उसकी मां सुजाता को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या में शामिल अन्य आरोपियों और मुख्य साजिशकर्ता बैंक कर्मचारी की तलाश में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. मामले की गहराई से जांच की जा रही है ताकि साजिश के पूरे जाल का पर्दाफाश हो सके.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news