झारखंड और अपराध! फिर से लौटते गैंग ने बढ़ाई पुलिस की टेंशन, अमन से लेकर प्रिंस खान सक्रिय, अब एक्शन की तैयारी

    झारखंड और अपराध! फिर से लौटते गैंग ने बढ़ाई पुलिस की टेंशन, अमन से लेकर प्रिंस खान सक्रिय, अब एक्शन की तैयारी

    रांची (RANCHI): झारखंड में कुछ महीने शांत रहने के बाद फिर से गैंगस्टर वापसी करने लगे है. अमन साहू गैंग नए क्लेवर में वापसी कर रहा है तो प्रिंस खान भी बड़ी तैयारी में है. इस बीच ही अब उत्तम यादव गैंग अपना वर्चस्व जमाने की कोशिश में है. गैंगस्टरों के सक्रिय होने की आहट पर पुलिस भी सक्रिय है. अब एक्शन की तैयारी कर रही है. किसी भी कीमत पर झारखंड में दोबारा से किसी भी गैंग को पुलिस उठने नहीं देना चाहते है. खुफिया विभाग से लेकर सभी थाना को अलर्ट कर दिया गया है.

    अमन साहू गैंग बन गया आजाद सिरकार

    सबसे पहले बात अमन साहू गैंग की करेंगे. अमन के ENCOUNTER के बाद माना गया कि अब यह गैंग खत्म हो जाएगा. लेकिन ऐसा हुआ नहीं, फिर से अमन गैंग अपने शूटरों को एक्टिव करने लगा. गैंग की कमान राहुल सिंह ने अपने हाथ में लिया. गैंग का नाम AZAD SIRKAR रख दिया. नए गैंग के बाद कई कारोबारियों को धमकी दी गई. कई रेलवे साइडिंग पर गोली बारी की गई. पहली घटना टोरी रेलवे साइडिंग में हुई इसके बाद भुरकुंडा में फायरिंग कर धमकी दी गई. इसके बाद रांची के बड़े कोयला कारोबारियों में शुमार बिपिन मिश्रा को धमकी दी गई.

    प्रिंस खान गैंग की दहशत

    इसके बाद अब दूसरे गैंग की बात करें तो प्रिंस खान का गैंग सक्रिय हो रहा है. धनबाद में इसकी सूचना पुलिस को मिली. जिसके बाद एक्शन देखने को मिला. एक साथ नौ शूटर और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूचना मिली की किसी वारदात को अंजाम दे सकते है. जिसके बाद टीम बनी और एक्शन देखने को मिला. सभी गुर्गों को सड़क पर घुमाया गया. और साफ संदेश धनबाद एसएसपी ने दिया की किसी भी कीमत पर गिरोह को उठने नहीं देंगे.

    उत्तम यादव की खुली धमकी

    अब तीसरे गैंग की बात करें तो चतरा का रहने वाला उत्तम यादव गैंग फिर से सक्रिय होने लगा. पहली घटना को अंजाम दिया. हजारीबाग के झंडा चौक के पास एक दुकान में आधा दर्जन गोली चली चलाई गई. इसके एक वीडियो सामने आया और उसमें घटना की जिम्मेवारी ली गई. साथ ही सभी कारोबारियों को चेतवानी दी गई. अगर कोई भी दक्षिणी छोटानागपुर में बिना मैनेज किए काम करता है तो उसे छोड़ेंगे नहीं. साथ ही धमकी आभूषण दुकानदार को कहा कि इस बार गोली चूकेगी नहीं सीधे निशाने पर लगेगी.

    अलर्ट पर पुलिस

    सभी घटना को देख कार जिला में अलर्ट पर पुलिस है. धनबाद से लेकर रांची और हजारीबाग चतरा में अपराधियों पर नजर रखी जा रही है. साथ ही जो जेल से छूट कर हाल में बाहर निकले है. उनपर पुलिस की नजर है. जिससे वह वापस से किसी घटना को अंजाम ना दे पाए.                            

                    

                


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news