जमशेदपुर:सीतारामडेरा पुलिस ने किया अवैध लॉटरी मामले का बड़ा खुलासा, दो चढ़े पुलिस के हत्थे

    जमशेदपुर:सीतारामडेरा पुलिस ने किया अवैध लॉटरी मामले का बड़ा खुलासा, दो चढ़े पुलिस के हत्थे

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के सीतारामडेरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां सीताराम डेरा थाना प्रभारी निरंजन दलबल के साथ धनबाद से आ रहे करोड़ों रुपए के अवैध लॉटरी टिकट का खुलासा किया है. गुप्त सूचना के आधार पर जमशेदपुर के मानगो बस स्टैंड में छापेमारी कर धनबाद से आए एक लाख अवैध लॉटरी टिकट जब्त किया गया है.

    दो चढ़े पुलिस के हत्थे

    वहीं दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है. जानकारी के मुताबिक 1 लाख लॉटरी टिकट से लगभग 5 करोड़ की लॉटरी खेली जा सकती है. पुलिस ने धनबाद से लॉटरी लेकर आनेवाले एक व्यक्ति और यहां रिसीव करने वाले दूसरे व्यक्ति को गिरफ्तार किया. 

    लॉटरी धनबाद से जमशेदपुर होते हुए चाईबासा ले जाना था

    जानकारी के मुताबिक 1 लाख लॉटरी धनबाद से जमशेदपुर होते हुए चाईबासा ले जाना था, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पूरे मामले का खुलासा किया. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news