Crime News:राजगीर में जमीन कारोबारी की हत्या कर कुएं में फेंका शव,आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

    Crime News:राजगीर में जमीन कारोबारी की हत्या कर कुएं में फेंका शव,आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

    नालंदा(NALANDA):नालंदा जिले के नई पोखर इलाके में मंगलवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई और उसके शव को कुएं में फेंक दिया गया.मृतक की पहचान स्वर्गीय विजय सिंह के पुत्र नीरज कुमार उर्फ झुन्नू के रूप में हुई है, जो पेशे से जमीन की खरीद-बिक्री का काम करता था.

    हत्या से इलाके में फैली सनसनी

    घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया. भारी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए और आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही राजगीर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से युवक के शव को कुएं से बाहर निकाला.

    आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जाम

    शव की स्थिति देखकर भीड़ और उग्र हो गई, जिसके बाद लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे.पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है. कुएं के पास से खून के छींटे और एक कारतूस बरामद किया गया है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य इकट्ठा करने में जुट गई है.

    पढें मामले को लेकर पुलिस ने क्या कहा

    हत्या के पीछे जमीन के कारोबार से जुड़ा विवाद बताया जा रहा है, फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और पुलिस की टीम हालात को नियंत्रण में रखने के लिए मौके पर डटी हुई है.राजगीर थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. हत्या के पीछे जमीन विवाद की आशंका जताई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news