Crime News:समोसा खाने के विवाद में युवक पर फायरिंग, हालत गंभीर, पढ़ें पूरा मामला

    Crime News:समोसा खाने के विवाद में युवक पर फायरिंग, हालत गंभीर, पढ़ें पूरा मामला

    बाढ़(BADH): पटना के बाढ़ थाना अंतर्गत गोवार धर्मपुर गांव में समोसा खाने के विवाद में फायरिंग हुई है. जहां एक युवक को गोली लग गई, जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां से तुरंत पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. युवक को पेट में एक गोली लगी है. घायल की पहचान पंचायत समिति सदस्य श्याम के पुत्र रंजन कुमार 24 वर्ष के तौर पर हुई है.

    पढ़ें पूरे विवाद की वजह

    घायल के भाई पल्लू कुमार ने बताया कि उसका भाई एक युवक को समोसा दिलाने गया था, वहां कुछ लोगों में आपसी विवाद हो रहा था. जिससे इसका कोई लेना देना नहीं था, एक पक्ष समोसा दुकानदार को दुकान नहीं खोले के लिए कह रहा था, दूसरा पक्ष का एक युवक उसके भाई के साथी को चिढ़ाने लगा, जिसका उसने विरोध किया जिसपर उससे भी बाताबाती हो गई. जिसके बाद 10 से 20 की संख्या में लोगों ने युवक की पिटाई शुरू कर दी, इसके बाद वह जान बचाकर घर भाग आया. गांव के ही कुछ लोगों ने कुछ समय बाद घर पर आकर युवक को गोली मार दी.

    पढ़ें पुलिस ने मामले पर क्या कहा

    थाना अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि रात्रि लगभग 12 बजे सूचना मिली की गोवार धर्मपुर गांव में पंचायत समिति सदस्य के बेटे को गोली लगी है. मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.खाने को लेकर आपसी विवाद में गोलीबारी हुई है, मामले की जांच की जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news