BREAKING : ब्राउन शुगर पैडलर डॉली परवीन को मारी गोली, हालत गंभीर

    BREAKING : ब्राउन शुगर पैडलर डॉली परवीन को मारी गोली, हालत गंभीर

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : जमशेदपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां आदित्यपुर में ब्राउन शुगर पैडलर डॉली परवीन को उसी के रिश्ते में भतीजे राजू ने गोली मार दी. घटना के बाद घायल अवस्था में उसे टीएमएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. रविवार को डॉली को उस वक्त गोली मारी गई जब वह बाजार की ओर जा रही थी.

    छाती में लगी गोली

    बता दें कि डॉली को छाती में गोली मारी गई है. फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. बता दे कि आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती से ब्राउन शुगर का करोबार बड़े पैमाने पर चलता है. पुलिस ने डॉली को पूर्व में जेल भेजा था जिसके बाद उसके भाई ने उसके अवैध कारोबार को संभाला था. हाल के दिनों में डॉली जेल से रिहा हुआ है. जेल से बाहर आने के बाद दोनों के बीच विवाद चल रहा था. फिलहाल पुलिस घटना स्थल पर पहुंची कर मामले की जांच कर रही है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news