बड़ी खबर:थावे मंदिर चोरी कांड में बड़ी कार्रवाई, गोपालगंज पुलिस ने दूसरे आरोपी का किया इनकाउंटर

    बड़ी खबर:थावे मंदिर चोरी कांड में बड़ी कार्रवाई, गोपालगंज पुलिस ने दूसरे आरोपी का किया इनकाउंटर

    गोपालगंज(GOPALGANJ):बिहार के प्रमुख सिद्धपीठ थावे दुर्गा मंदिर में हुई चोरी कांड में बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी इजमामूल आलम का इनकाउंटर किया है. थावे थाना क्षेत्र के रिखई टोला के पास पुलिस मुठभेड़ में अपराधी का एनकाउंटर हुआ है.घायल अपराधी का नाम इजमामूल आलम है, जो मोतिहारी के गोविंदगंज थाना क्षेत्र के राजेपुर के रहनेवाले अनवर अंसारी का पुत्र है.वर्तमान में भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के रानी सागर गांव में रहता था.

    चोरी किये गए सोने की मुकुट का कुछ हिस्सा बरामद

    पुलिस ने इसके पास से चोरी किये गए सोने की मुकुट का कुछ हिस्सा बरामद किया है.वहीं, इसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहें.इसके पहले गाजीपुर के रहनेवाले मुख्य आरोपी दीपक राय को पुलिस जेल भेज चुकी है.इस पूरे चोरी कांड में कई लोगों के नाम सामने आए है.

    17 दिसंबर को मंदिर में हुई थी चोरी

    बता दें कि 17 दिसंबर की रात थावे मंदिर में आभूषणों की चोरी हुई थी.जिसमें सीसीटीवी फुटेज सामने आया था और चोरों पर पुलिस ने एक लाख तक का ईनाम रखा था.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news