अवैध नशे के खिलाफ भागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में 166 किलो गांजा बरामद

    अवैध नशे के खिलाफ भागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में 166 किलो गांजा बरामद

    भागलपुर(BHAGALPUR):भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत भागलपुर पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल की है.जहां मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने 166 किलो गांजा बरामद किया है.

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

     यह कार्रवाई दिनांक 26 अप्रैल 2025 की रात ग्राम बेलखोरिया के समीप बगीचे में की गई. पुलिस ने इस मामले में मधुसुदनपुर थाना कांड संख्या 63/25 के तहत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

    अवैध नशे के खिलाफ मानी जा रही है बड़ी कार्रवाई

    भागलपुर पुलिस की इस कार्रवाई से नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर एक बड़ा प्रहार माना जा रहा है.वरीय पुलिस अधीक्षक ने अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news