2000 रुपए के नोट बदलने की डेडलाइन बढ़ी, अब 7 अक्टूबर तक कर सकते हैं जमा    

    2000 रुपए के नोट बदलने की डेडलाइन बढ़ी, अब 7 अक्टूबर तक कर सकते हैं जमा    

    टीएनपी डेस्क(Tnp desk):-2000 रुपए की नोटबंदी के बाद इसके बदलने औऱ जमा करने की तारीख 30 सितंबर रखी गई थी. लेकिन, शनिवार को इसके आखिरी दिन होने के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने लोगों को राहत दी है. अब 2000 रुपये के नोट बदलने की डेडलाइन बढ़ा दी है, अब 7 अक्टूबर तक 2 हजार के नोट बदले या जमा कर सकेंगे. आरबीआई के इस फैसले से उन लोगों को काफी राहत हुई है, जो अभी तक अपने पास रखे 2000 के नोट नहीं बदल सके थे, एक हफ्ते का वक्त मिलने से आसनी से अब वो बदल या नोट जम कर सकते हैं. आरबीआई ने इससे जुड़ा एक सर्कुकलर भी जारी किया है.

    RBI का क्षेत्रीय कार्यालय

    रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के सर्कुकलर के मुताबिक अगर सात अक्टूबर 2022 तक नोट नहीं बदल पाए तो परेशान होने की जरुरत नहीं है. बल्कि इन बचे नोटों को आरबीआई के 19 क्षेत्रीय कार्यालय से जाकर बदल सकते हैं. हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आप एक बार में 20 हजार से ज़्यादा के नोट नहीं बदल सकते. वैसे समझदारी भरा कदम यही हो सकता है कि , किसी भी परेशानी से बचने के लिए 7 अक्टूबर की अंतिम तारीख से पहले ही बैंक जाकर नोट बदल ले या फिर जमा कर लें

    2000 के नोट का सर्कुलेशन

    बैंक के डाटा के मुताबिक 19 मई 2023 तक दो हजार रुपए मूल्य के कुल 3.56 लाख करोड़ रुपए मार्केट में सर्कुलेशन पर थे. इनमे से 3.42 लाख रुपए बैंक के पास वापस आ गये हैं. 29 सितंबर 2023 तक केवल 0.14 लाख करोड़ 2000 के नोट सर्कुलेशन में हैं. आरबीआई ने 19 मई 2023 को 2000 के नोट को सर्कुलेशन से बाहर करने का एलान किया था. इसकी वापसी या फिर जमा करने के लिए 30 सितंबर की तारीख दी थी. जिसे अब 7 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news