बिहटा में युवक की गोली मारकर हत्या,आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम  

    बिहटा में युवक की गोली मारकर हत्या,आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम  

    बिहटा(BIHTA): राज्य में अपराध बढ़ते जा रहा है. आए दिन बेखौफ अपराधी हत्या की घटना को अंजाम दे रहे हैं.  ताजा खबर बिहटा के नेउरा ओपी से है जहां अपराधियों ने छात्र की चाकू और गोलीमार कर निर्मम हत्या कर शव को फेककर फरार हो गए. घटना नेउरा थाना क्षेत्र के चिरैयाटार के बधार में बसंतचक के पास घटित हुई. हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सिवाला -नौबतपुर सड़क को जाम कर दिया और हंगामा करने लगे. घटना की जानकारी के बाद 5 थाने की पुलिस मौके पर पहुंच मामले को शांत करने में जुट गई. हालांकि हत्या के मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. मृतक की पहचान बोधगांवा के रहनेवाले रविंदर पासवान का रोहित के रूप में हुई है. परिजनों के मुताबिक घर से रोहित को उसके दोस्तों ने बुलाया और लेजाकर हत्या कर दिया है.

    जानकारी के अनुसार मृतक युवक रोहित कुमार अपने नानी घर में रहकर कई सालों से पढ़ाई करता था. सोमवार की शाम 6 बजे उसे उसको दोस्त ने बुलाया था. वह घर से दोस्त के बुलाने पर निकला था. लेकिन देर रात्रि तक घर वापस नहीं आया. उसके बाद परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news