डीजे की धुन पर भौकाल जमाने के लिए देसी कट्टा लहराते दिखे युवक, अब वीडियो हो रहा वायरल

    डीजे की धुन पर भौकाल जमाने के लिए देसी कट्टा लहराते दिखे युवक, अब वीडियो हो रहा वायरल

    भागलपुर (BHAGALPUR) : भागलपुर से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह मामला गोराडीह प्रखंड के कासिमपुर गांव इटावा का बताया जा रहा है. वहीं वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक हाथ में देसी कट्टा लेकर डीजे की धुन पर डांस कर रहा है. 

    साथ ही वीडियो में युवक निडर होकर कट्टा लहराता नजर आ रहा है. वहीं स्थानीय लोगों के बीच यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि पुलिस प्रशासन अब मामले की जांच में जुट गई है. 

    इस मामला को लेकर पुलिस अधीक्षक हृदय कान्त ने कहा कि अब जब यह वीडियो प्रकाश में आया है तो इसके संबंध में अनुमंडल पुलिस अधिकारी और गोराडीह थाना को जांच का जिम्मा सौंपा गया है. सत्यापन होने के बाद संबंधित के खिलाफ करवाई की जाएगी.

    द न्यूज पोस्ट इस वीडियो की पुष्टी नहीं करता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news