जमुई में पहलवानों का दंगल,राज्य के 188 महिला-पुरुष ने लिया हिस्सा,उपमुख्यमंत्री हुए शामिल   

    जमुई में पहलवानों का दंगल,राज्य के 188 महिला-पुरुष ने लिया हिस्सा,उपमुख्यमंत्री हुए शामिल   

    पटना(PATNA):बिहार अब ओलंपिक में भी अपनी अलग पहचान बनाएगा. अलग अलग खेल में राज्य के युवा युवती अपना गौरव दिखाएंगे. इसे लेकर खुद सरकार ने तैयारी शुरू कर दी और खेल के हर क्षेत्र में प्रतिभाशाली युवा युवती को आगे बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रम शुरू किए गए.जिससे इस माटी से निकल कर बिहार के बच्चे विश्व स्तर पर नाम रौशन करें. इसी कड़ी में  जमुई के एस के सिंह मेमोरियल स्टेडियम में दो दिवसीय  कुश्ती माटी का बल- दंगल प्रतियोगिता की शुरुआत की गई. जिसका उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधिवत उद्घाटन किया. उद्घाटन के मौके पर मंच पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मुख्य अतिथि खेल मंत्री श्रेयसी सिंह  मौजूद रही.

    इस माटी से ओलंपिक तक का सफर होगा तय

    कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद उपमुख्यमंत्री ने लोगों अभिनंदन करते हुए कहा कि जमुई की धरती पर दंगल के इस ऐतिहासिक आयोजन का गवाह बन कर मुझे बहुत खुशी और गर्व महसूस हो रहा है.  यहां पहली बार आयोजित माटी का बल-दंगल सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का एक मंच है.  बिहार की पारंपरिक कुश्ती मल्लयुद्ध को जीवंत करती यह प्रतियोगिता बिहार की परंपरा ,शौर्य और संकृति का संगम है.  पूरे बिहार में खेल के विकास के लिए आधारभूत संरचनाओं का निर्माण तेजी से किया जा रहा है जिससे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी बिहार में तैयार हो सकें. खेल भावना के साथ बिहार में समृद्धि बढ़े हमारा यही संकल्प है और इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर हर संभव प्रयास और सहयोग कर रही है.

    खेल के क्षेत्र में इतिहास बनाएगा बिहार

    मुख्य अतिथि खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने  ने आयोजकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जमुई में माटी का बल दंगल प्रतियोगिता के होने की बात हुई तो मैं बहुत उत्साहित हो गई क्योंकि जमुई की माटी में खेल प्रतिभा कूट कूट कर भरी हुई है.  यहां के खिलाड़ी हर खेल में अच्छा कर रहे हैं. बिहार खेल के क्षेत्र में भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रहा है.  यहां खेल और खिलाड़ियों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्रतिबद्धता है और इसके लिए हम निरंतर हर संभव सहयोग और प्रयास कर रहे हैं.  एक खिलाड़ी और खेल मंत्री होने के नाते बिहार को खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने में मेरी  तरफ से कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी इसके लिए मैं आप सबको आश्वस्त करती हूं.  हमारा सपना और लक्ष्य है आने वाले समय में ऑलंपिक में ज्यादा से ज्यादा बिहार के खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके.

    यह रहे मौजूद

    इस कार्यक्रम में  पूर्व मंत्री और विधायक दामोदर रावत ,जमुई के जिलाधिकारी नवीन कुमार, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल,बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक रविंद्र नाथ चौधरी,उप निदेशक हिमांशु सिंह, खेल अधिकारी चंदन कुमार सिंह, खेल विभाग के सहायक निदेशक संजय कुमार, बिहार कबड्डी संघ के अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह, सचिव विजय कुमार तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news