आखिर क्यों रणक्षेत्र में तब्दील हुआ कटिहार का सदर अस्पताल, परिजनों ने डॉक्टरों से की हाथापाई, पढ़ें फिर क्या हुआ

    आखिर क्यों रणक्षेत्र में तब्दील हुआ कटिहार का सदर अस्पताल, परिजनों ने डॉक्टरों से की हाथापाई, पढ़ें फिर क्या हुआ

    कटिहार(KATIHAR): कटिहार सदर अस्पताल में उस समय हंगामा मच गया जब एक 12 साल की बच्ची की सांप काटने से मौत हो गई. मृत बच्ची की पहचान ललियाही मोहल्ला निवासी प्रभु पासवान की बेटी प्रियांशी कुमारी के रूप में हुई है. परिजनों ने इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ हाथापाई भी की.

    पढ़ें हंगामे की वजह

    परिजनों के मुताबिक प्रियांशी को सांप ने काट लिया था, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल लाया गया,आरोप है कि वहां मौजूद डॉक्टर की जगह प्रशिक्षु छात्रों ने इलाज शुरू कर दिया. छात्रों ने बच्ची को एक इंजेक्शन दिया और काटे गए स्थान के पास बांधी गई पट्टी को हटा दिया. इसके बाद बच्ची की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी और थोड़ी देर में उसकी मौत हो गई. मौत की सूचना मिलते ही गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी. इस दौरान डॉक्टर सुशांत कुमार से भी मारपीट की गई.

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

    स्थिति बिगड़ते देख अस्पताल प्रशासन ने तुरंत नगर थाना को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत करने की कोशिश की. पीड़ित पिता प्रभु पासवान का कहना है कि डॉक्टरों की लापरवाही और अप्रशिक्षित छात्रों द्वारा इलाज किए जाने की वजह से उनकी बेटी की जान गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news