ऐसा अचानक क्या हुआ कि गांधी मैदान में पत्रकारों के सामने हाथ जोड़ने लगे सीएम नीतीश कुमार, पढ़ें क्या है पूरा मामला

    ऐसा अचानक क्या हुआ कि गांधी मैदान में पत्रकारों के सामने हाथ जोड़ने लगे सीएम नीतीश कुमार, पढ़ें क्या है पूरा मामला

    पटना(PATNA): बिहार के सीएम नीतीश कुमार हमेशा किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बने रहते है, कभी उनकी जुबान फिसल जाती है, तो कभी वो महिलाओं पर कुछ उल्टी सीधी  टिप्पणी कर देते है, जिसके बाद उन्हें लोगों से माफी मांगनी पड़ती है, एक बार फिर सीएम नीतीश ने दोनों हाथ जोड़कर मीडियाकर्मियों से कुछ कहा है. मुख्यमंत्री ने पत्रकारों की तरफ देखते हुए कहा. आप सब लोग पत्रकार मित्र हैं. हम हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हैं की पुरानी बात को भी लिख दीजिए.

    पढ़ें नीतीश कुमार ने पत्रकारों से क्या कहा

    सीएम नीतीश कुमार ने हाथ जोड़ते हुए कहा पत्रकारों से आगे कहा कि हमसे अगर आप लोग नाराज हैं तो क्या कहेंगे, लेकिन हम तो काम करते हैं. हम आप लोगों के प्रति नाराज नहीं हैं. हम सब दिन आपके प्रति इज्जत और सम्मान करते रहेंगे. हम यही कहेंगे कि पहले क्या था और आज क्या किया गया है? यह लोगों को बताइए.

    लालू परिवार पर नीतीश कुमार ने बोला जोरदार हमला

    तेजस्वी पर हमला बोलते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ भी बयान देते है और छपते रहता है. लालू परिवार पर तीखा हमला बोलते हुए सीएम नीतीश ने पूछा. कुछ किया है ये लोग ? अपने घर को बढ़ाया है, अपनी जगह पत्नी को बना दिया, बेटा-बेटी यही सब करते रहा. हम लोग कभी किए हैं. आप लोग बोलिए. ये लोग कितना धंधा करते रहता है. वही सब चलते रहता है. हम लोग जितना काम किए हैं, उन सब चीजों का ध्यान रखिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 से पहले बिहार की क्या स्थिति थी, किसी भी क्षेत्र को उठा लीजिए, क्या हालात थे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news