मोकामा में बच्चा चोर को ग्रामीणों ने दबोचा, सप्ताह भर में बच्चा चोरी की तीसरी वारदात

    मोकामा में बच्चा चोर को ग्रामीणों ने दबोचा, सप्ताह भर में बच्चा चोरी की तीसरी वारदात

    मोकामा : मोकामा के गोसाई गांव में एक व्यक्ति के द्वारा एक मासूम बच्चे को चुराने की कोशिश की जा रही थी जिसे रंगे हाथ ग्रामीणों ने धर दबोचा. ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई भी की और पुलिस के हवाले कर दिया.

    पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार शख्स असम का रहने वाला है जिसका नाम शिव भुइयाँ पिता स्वर्गीय हरि भुइयाँ  ग्राम जामताड़ा थाना जयपुर, असम बताया गया है.  वहीं बताया जा रहा है कि बच्चे की दादी ने बच्चा चुराते उसे देख लिया वह बच्चे को लेकर भाग रहा था तभी दादी गोसाईं गाँव निवासी सीता देवी शोर मचाने लगी जिससे ग्रामीण एकत्रित हो गए और उसे घेर कर पकड़ लिया. उसकी जमकर पिटाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया.

    सीता देवी ने बताया कि आरोपी खेत में छिपकर बैठा था जैसे ही दो वर्षीय मासूम खेलते हुये खेत की तरफ बढ़ा वो बाहर निकला और बच्चे का मुँह दबाकर उसे गोद में उठाकर भागने लगा लेकिन ग्रामीणों की तत्परता से पकड़ा गया. पुलिस ने घोसवरी पीएचसी में इलाज कराने के बाद उसे हिरासत में ले रखा है तथा अग्रिम कार्रवाई में जुटी है. उल्लेखनीय है की एक सप्ताह के अंदर बाढ़ अनुमंडल में बच्चा चोरी की ये तीसरी वारदात सामने आई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news